टॉस आरसीबी के नाम, मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी से बड़ा झटका

रायपुर 
 
आज आईपीएल 2026 में डबर हेडर यानी दो मैच हैं। रविवार को दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। यह एमआई के लिए 'करा यो मरो' मैच है। आरसीबी ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। एक बार एमआई की बागडोर सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की पीठ में परेशानी है। वह इसी वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और एमआई मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। दोनों की जब 12 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हुई थी, तब आरसीबी ने 18 रनों से विजयी परचम फहराया था। पांच बार की चैंपियन मुंबई अब हार का बदला लेने की फिराक में होगी लेकिन आरसीबी से लोहा आसान नहीं होगा। एमआई अंक तालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर है। उसने 10 मैचों में से सिर्फ तीन जीते (6 अंक) हैं। मुंबई यदि आज हार गई तो प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी 12 अकों के साथ तालिका में चौथे पायदान पर है। उसने 10 मैचों में से छह जीते हैं।

एमआई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आरसीबी मैच के लिए उपलब्ध हैं। सूर्यकुमार की पत्नी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। ऐसे में सूर्या के खेलने को लेकर थोड़ी अनिश्चितता थी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने बताया वह रायपुर में खेलेंगे। उन्होंने हार्दिक की गैर मौजूदगी में चार मई को एलएसजी मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी।

आरसीबी की संभावित XII: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार।

मुंबई इंडियंस की संभावित XII: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या/शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर।

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड पांचवां टी20: ईशान किशन ने ठोका 61 रन, श्रेयस अय्यर का भी तेज अर्धशतक

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (1 नवंबर) पांचवां एवं आखिरी मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क…

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंकाई बल्लेबाज का कमाल, कामिंडू मेंडिस ने शतक से मचाई सनसनी

लाहौर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे ट्राई-सीरीज के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने अपना दमखम दिखाया है. श्रीलंका के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज कामिंदु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581