तृषा कृष्णन ने विजय को दी बधाई, कहा- उनकी जीत पर बहुत खुश हूं

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. 10 मई को उन्होंने शपथ लेकर अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर दिया है. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हुए इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में उनकी को-स्टार और करीबी दोस्त तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं. तृषा ने अपने खास अंदाज से हर किसी का ध्यान खींचा. थलपति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर अब तृषा ने अपना पहला रिएक्शन दिया है.

तृषा कृष्णन का पहला रिएक्शन आया सामने
तमिलनाडु सीएम के शपथ समारोह के बाद तृषा कृष्णन ने मीडिया संग बातचीत की और विजय की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की. टाइम्स नाऊ संग बातचीत के दौरान तृषा ने थलपति विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी. तृषा कृष्णन बोलीं- बहुत-बहुत बधाई हो. मैं बहुत ज्यादा खुश हूं.

बता दें कि थलपति विजय जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले रहे थे, तब तृषा भी उनके साथ समारोह में मौजूद रहीं. वो खुशी से चहकती नजर आईं. दोस्त विजय की जिंदगी के सबसे अहम और ऐतिहासिक पल में तृषा ने सच्चे दोस्त की तरह उनका साथ दिया और उनकी जीत का जश्न मनाया.

इतना ही नहीं शपथ समारोह में तृषा कृष्णन ने थलपति विजय की मां और बहनों को गले लगकर बधाई दी. विजय के परिवार संग तृषा का खास बॉन्ड देखकर फैंस भी खुशी से गदगद नजर आए.

परिवार संग दिखा तृषा का बॉन्ड
थलपति विजय के सीएम शपथ समारोह में तृषा कृष्णन ने अपनी एंट्री के साथ ही हर किसी का ध्यान खींच लिया था. तृषा पाउडर ब्लू साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं. उन्होंने डायमंड चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स को साड़ी संग टीमअप किया. बिंदी और गजरा लगाकर अपने ट्रेडिशनल लुक को फाइनल टच दिया. इस लुक में वो काफी खूबसूरत लगीं.

तृषा और थलपति विजय की बात करें तो दोनों दोस्त होने के साथ को-एक्टर्स भी हैं. दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें 'तिरुपाची' , 'आथी', 'कुरुवी', 'लियो'  हैं. इन सभी फिल्मों में तृषा और थलपति की जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिला है.

 

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581