हेल्दी और टेस्टी लौकी-मूंग दाल चीला, सुबह के नाश्ते के लिए बेहतरीन विकल्प

 चीला सुबह के नाश्ते में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले ब्रेकफास्ट में से एक है. यह आसानी से बन जाता है और खाने में भी टेस्टी होता है. आमतौर पर लोग सुबह के नाश्ते में बेसन या सूजी का चीला बनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी लौकी और मूंग दाल का हेल्दी और टेस्टी चीला ट्राई किया है. यह चीला टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि लौकी-मूंग दाल का टेस्टी चीला कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप मूंग दाल
1 कप  लौकी (कद्दूकस की हुई)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच अदरक (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
½ छोटा चम्मच हल्दी  
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
तेल जरूरत अनुसार
पानी जरूरत अनुसार
नमक स्वादानुसार

लौकी-मूंग दाल चीला बनाते कैसे हैं?
    सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3–4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
    इसके बाद दाल को अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें.
    अब लौकी को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. इसे दाल के पेस्ट में मिला दें.
    इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डालें. स्वादानुसार नमक और कटा हुआ हरा धनिया भी मिला दें. थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
    अब तवा गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालें. एक बड़े चम्मच से घोल लेकर तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें. जब एक तरफ से पक जाए तो थोड़ा तेल डालकर पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेक लें.
    इस तरह आपका टेस्टी और क्रिस्पी लौकी-मूंग दाल चीला तैयार है. इसे गरमा-गरम चटनी या दही के साथ परोसें.

लौकी-मूंग दाल चीला के फायदे
मूंग दाल और लौकी से बना यह चीला काफी हेल्दी होता है. मूंग दाल में भरपूर प्रोटीन होता है जो शरीर को ताकत देता है, वहीं लौकी में मौजूद पानी और फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं. यह हल्का और पेट भरने वाला होता है, जिससे वजन कंट्रोल में भी मदद मिलती है.

Related Posts

आज का राशिफल 6 नवंबर: भगवान विष्णु की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

मेष राशि- दिन आपके लिए अच्छा रहने के संकेत दे रहा है। सुबह से ही काम में तेजी बनी रहेगी। जो काम पिछले कुछ दिनों से रुके हुए थे, उनमें…

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581