शनि जयंती 2026 में दुर्लभ संयोग, वृषभ से धनु तक इन राशियों को मिल सकता है लाभ

 इस साल शनि जयंती 16 मई 2026, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. खास बात यह है कि शनि जयंती इस बार शनिवार को पड़ रही है, जिसे ज्योतिष में बेहद खास संयोग माना जा रहा है. इसके अलावा, शनि जयंती के दिन अन्य संयोग भी बन रहे हैं जिसमें चंद्रमा का गोचर, अमावस्या तिथि का रहना, शोभन योग और भरणी नक्षत्र का संयोग. यह दुर्लभ संयोग शनि जयंती पर करीब 15 साल बाद बन रहा है. पंचांग के अनुसार, पूरे दिन अमावस्या तिथि का प्रभाव रहेगा. शाम के समय चंद्रमा राशि परिवर्तन करेंगे और रात तक वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसलिए यह दिन ज्योतिष के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मान्यताओं के अनुसार, इस खास संयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय राहत और अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि जयंती का समय काफी फायदेमंद माना जा रहा है. पिछले कुछ समय से अगर आर्थिक परेशानियां चल रही थीं, तो अब उनमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. बचत बढ़ाने के मौके भी बनेंगे. कामकाज में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. बिजनेस करने वालों को नए लोगों से फायदा मिल सकता है. वहीं नौकरी करने वाले लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है. परिवार में भी माहौल पहले से शांत और बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर में आगे बढ़ने वाला साबित हो सकता है. ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है और बड़े अधिकारी आपसे खुश नजर आ सकते हैं. नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है. जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं. व्यापार करने वालों के लिए भी समय ठीक रहेगा. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे मजबूती आएगी.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय राहत भरा माना जा रहा है. जिन लोगों के काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें अब तेजी देखने को मिल सकती है. खासकर जमीन, मकान या कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिल सकती है. इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. नौकरी और बिजनेस दोनों में स्थिति बेहतर हो सकती है. परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. मानसिक तनाव भी कम हो सकता है.

धनु राशि
धनु राशि वालों को इस दौरान किस्मत का साथ मिल सकता है. कई काम जो पहले रुक रहे थे, अब आसानी से पूरे होते नजर आएंगे. अचानक धन लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक चीजों में मन ज्यादा लग सकता है. किसी यात्रा का प्लान भी बन सकता है, जो आपके लिए शुभ साबित हो सकती है. इस समय आप खुद को पहले से ज्यादा सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे.

Related Posts

Vivo T5 Pro 5G पर ₹13,000 की छूट, 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Vivo T5 Pro 5G आपके लिए एक विकल्प हो सकता है. इस फोन में 9020mAh की…

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें शुभ मुहूर्त, घर पर ऐसे करें मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा

Dhanteras  2026 : धनतेरस के पावन पर्व पर मुख्य रूप से भगवान धन्वतंरि, माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और यमराज की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन धन्वतंरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581