बुध का नक्षत्र परिवर्तन 2026 में, कई राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक असर

ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, अच्छे कामों और संचार का कारक माना जाता है. जब बुध अपनी स्थिति बदलते हैं और किसी नए नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसे बुध का नक्षत्र परिवर्तन कहा जाता है. माना जाता है कि इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 मई 2026, बुधवार की शाम 7 बजकर 37 मिनट पर बुध कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह परिवर्तन कई लोगों के जीवन में नकारात्मक बदलाव आ सकता है. ज्योतिषियों के अनुसार, बुध के इस परिवर्तन से कई राशियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

बुध नक्षत्र परिवर्तन का महत्व
नक्षत्र परिवर्तन के दौरान बुध की ऊर्जा और प्रभाव का तरीका बदल जाता है, जिससे सभी राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर देखने को मिलता है. कहीं यह समय सोचने-समझने की क्षमता को मजबूत करता है, तो कहीं संवाद में गलतफहमी या निर्णय में भ्रम की स्थिति भी पैदा कर सकता है. यह परिवर्तन खासतौर पर शिक्षा, नौकरी, व्यापार और कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित करता है. इसलिए इस दौरान लोगों को अपने शब्दों, फैसलों और निवेश को लेकर अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

मेष राशि
इस समय मेष राशि वालों को कार्यस्थल पर गलतफहमी से जुड़ी समस्या फेस करनी पड़नी सकती है. किसी भी बात को ठीक तरीके से न समझ पाने के कारण निर्णय गलत ले सकते हैं. खर्चों पर भी नियंत्रण रखना जरूरी होगा वरना पैसा से जुड़ी दिक्कत होंगी.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. परिवार या कामकाज में छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान करियर में रुकावट या काम में देरी का सामना करना पड़ सकता है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा. किसी से बहस या झगड़े से बचना अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का संकेत देता है. निवेश या बड़े लेन-देन में गलती होने की संभावना हो सकती है. सेहत पर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत रहेगी.

Related Posts

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581