Vivo X300 Ultra और X300 FE लॉन्च कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के साथ नई फ्लैगशिप सीरीज़

Vivo ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ X300 को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज़ में दो फोन आए हैं, Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE. कंपनी इस बार कैमरा और प्रीमियम एक्सपीरियंस पर फोकस कर रही है.

Vivo X300 Ultra को कंपनी ने अपने सबसे पावरफुल और कैमरा-फोकस्ड फोन के तौर पर पेश किया है. इस फोन में बड़ी 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. स्क्रीन काफी ब्राइट है और HDR कंटेंट देखने का एक्सपीरियंस बेहतर बनाती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है. इसे अभी के सबसे पावरफुल चिपसेट्स में से एक माना जाता है. इसके साथ 12GB और 16GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं और स्टोरेज 256GB से लेकर 1TB तक जाती है. यानी यह फोन गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और हैवी यूज के लिए तैयार है.

Vivo का कैमरा पर बड़ा दांव
Vivo X300 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, एक और टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है.

ZEISS के साथ मिलकर इसे ट्यून किया गया है, जिससे फोटो का कलर और डिटेल बेहतर मिलती है. इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और प्रो मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यह फोन लगभग कैमरा जैसा एक्सपीरियंस देने की कोशिश करता है.

बैटरी भी बड़ी दी गई है, करीब 6600mAh से ज्यादा की, और इसमें 100W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलता है. फोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS पर चलता है. 40W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है.

Vivo X300 FE स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अब बात करें Vivo X300 FE की, तो यह फोन उन लोगों के लिए है जो फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं लेकिन Ultra जितना भारी और महंगा फोन नहीं लेना चाहते. इसमें 6.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है.

इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो अभी भी काफी पावरफुल माना जाता है. इसके साथ 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है.

कैमरा सेटअप यहां भी अच्छा है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. ZEISS की ब्रांडिंग यहां भी मिलती है, जिससे फोटो क्वालिटी बेहतर रहती है.

बैटरी 5000mAh की है और इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. डिजाइन के मामले में यह फोन Ultra के मुकाबले हल्का और कॉम्पैक्ट है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा आरामदायक लगता है.

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE की कीमत
कीमत की बात करें तो Vivo X300 Ultra प्रीमियम सेगमेंट में आता है और इसकी कीमत करीब 1 लाख 60 हजार रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट फोटॉग्रफी किट के साथ 2 लाख रुपये तक का मिलेगा. वहीं Vivo X300 FE की कीमत लगभग ₹70,000 से ₹90,000 के बीच रखी गई है.

Vivo अब सीधे iPhone और Samsung के प्रीमियम फोन्स को टक्कर देना चाहता है. खासकर कैमरा के मामले में कंपनी ने इस बार बड़ा दांव खेला है.
अब असली टेस्ट मार्केट में होगा. अगर कैमरा और परफॉर्मेंस लोगों को पसंद आती है, तो यह सीरीज़ प्रीमियम सेगमेंट में बड़ा गेम चेंजर बन सकती है.

Related Posts

वास्तु टिप्स: घर में किस दिशा में लगानी चाहिए घड़ी? जानें शुभ दिशा और जरूरी नियम

घर में घड़ी का इस्तेमाल समय देखने के लिए किया जाता है. लेकिन वास्तु शास्त्र में घड़ी को खास माना गया है. वास्तु के अनुसार, घर में घड़ी किस दिशा…

कार्तिक महीने में तुलसी पूजा का खास महत्व, रोज दीपक जलाने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!

 Kartik Month Tulsi Puja: हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है. इस महीने भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581