दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 5 मई को होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK ने अब तक 4 मैच जीते हैं और 5 में शिकस्त झेली है। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली DC ने भी 4 ही मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

DC के खिलाफ CSK का पलड़ा रहा है भारी
दोनों टीमों की भिड़ंत में CSK का पलड़ा भारी रहा है। IPL में दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान CSK को 20 मैच में जीत मिली है। DC ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2026 की पहली भिड़ंत में CSK ने DC को 23 रन से हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे DC ने 25 रन से अपने नाम किया था।

ये हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन
CSK ने अपने पिछले मैच में MI को 8 विकेट से हराया था। उस मैच में CSK ने जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। गायकवाड़ ने उस मैच में अर्धशतक लगाया था। वह अपनी फॉर्म को जारी रखने का प्रयास करेंगे। संभावित एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कांबोज, और मुकेश चौधरी।

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है DC
DC ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को हराया था। उस मैच में DC ने जीत के लिए मिले 226 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल किया। DC की टीम केएल राहुल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। उन्होंने अपने पिछले मैच में 75 रन बनाए थे। संभावित एकादश: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, और टी नटराजन।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर
CSK: सरफराज खान, आकाश मधवाल, राहुल चाहर, गुरजापनीत सिंह, और श्रेयस गोपाल। DC: डेविड मिलर, आकिब नबी डार, दुष्मंथा चमीरा और करुण नायर।

कैसा है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज?
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की प्रेरित करती हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे में उन्हें विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं। स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है।

ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
एक्यूवेदर के मुताबिक, 5 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
राहुल ने IPL 2026 में 9 पारियों में 54.12 की औसत और 185.83 की स्ट्राइक रेट के साथ 433 रन बनाए हैं। CSK के सलामी बल्लेबाज सैमसन ने 9 पारियों में 45.00 की औसत और 167.55 की स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में कंबोज ने 15.82 की औसत और 8.49 की इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट चटकाए हैं। वह फिलहाल अपनी टीम से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
CSK और DC के बीच यह मुकाबला 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया, आजम खान ने आलोचकों को दिया जवाब

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान ने अपने देश के क्रिकेट फैंस के सोशल मीडिया व्यवहार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा…

टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर, चोट के चलते न्यूजीलैंड का धाकड़ ओपनर पूरी सीरीज से बाहर

नई दिल्ली  भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की चोटों की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581