2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

 नई दिल्ली  

ओलंपिक खेलों और अन्य प्रमुख वैश्विक प्रतियोगिताओं में डोपिंगरोधी कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) के महानिदेशक बेंजामिन कोहेन ने भारत में डोपिंग के मामलों की उच्च दर, खिलाड़ियों को परीक्षण से पहले अग्रिम सूचना दिए जाने और उनका नमूना नहीं देने पर ¨चिंता व्यक्त की है।

कोहेन ने यह भी कहा है कि हमें ऐसे किस्से भी सुनने को मिल रहे हैं कि भारत में खिलाड़ी डो¨पग की जांच से बचने के लिए भाग जाते हैं। जबकि, खिलाड़ियों को जांच से पहले अग्रिम सूचना दी जाती है। बेंजामिन कोहेन ने एक रिपोर्ट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने यह संदेश दिया है कि यदि भारत 2036 खेलों की मेजबानी करना चाहता है तो उसे शासन और संरचनात्मक स्तर पर कई सुधार करने होंगे।

एक विदेश अखबार के लिए खेल संबंधी खबरें कवर करने वाले प्लेटफार्म के अनुसार कोहेन ने कहा कि हम भारत में डोपिंग की स्थिति को लेकर चंतित हैं और हमें जमीनी स्तर पर हो रही कई घटनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है। आइओसी की ओर से डोपिंगरोधी परीक्षणों की देखरेख करने के अलावा लाजेन स्थित आईटीए लगभग 50 अंतरराष्ट्रीय खेल संघों के डोपिंगरोधी कार्यक्रमों का प्रबंधन भी करता है।

कोहेन ने कहा कि उन्होंने इटली के मिलानो कोर्टिना में हाल ही में हुए शीतकालीन ओलंपिक के दौरान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारियों से मुलाकात की और आईटीए के साथ मिलकर काम करने की उनकी स्पष्ट इच्छा से उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला। लेकिन, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत को आईटीए के साथ मिलकर काम करने के लिए राजी करना आसान काम नहीं होगा, क्योंकि भारत द्वारा उसकी डोपिंगरोधी प्रणाली की विफलता की स्वीकारोक्ति के रूप में देखा जा सकता है।

भारत अब सही राह पर
कोहेन ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि भारत सही राह पर हैं, क्योंकि अब यह स्पष्ट है कि आईओए और खेल मंत्रालय इस दिशा में कुछ करना चाहते हैं। उनके पास संसाधन हैं। इसलिए यह केवल कुछ समय की बात है। भारत लगातार तीन वर्षों से विश्व डोपिंगरोधी एजेंसी (वाडा) की डोपिंग का उल्लंघन करने की सूची में शीर्ष पर है। भारत 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।

 

Related Posts

वेलिंगटन पहुंचे मोहम्मद सिराज, क्या दूसरे वनडे में मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह?

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को बड़ा सहारा मिला है। स्टार…

‘मिस्टर क्रिकेट’ माइकल हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी, कई बड़े टूर्नामेंट के लिए बने सलाहकार

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को 2027 एशेज और वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। इसके अलावा, हसी को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581