सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! राजस्थान, महाराष्ट्र से लेकर बैंक तक 7,000+ पदों पर भर्ती शुरू

लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के पास खास मौका है. राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक नौकरी की लाइन लगी हुई है. टीचिंग से लेकर बैंक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से तैयारी कर रहे और आपको इस वैकेंसी के बारे में जानकारी नहीं है तो चलिए जानते हैं.
    
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने टीचिंग एसोसिएट्स के 3,540 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पद पर आवेदन 5 मई से शुरू होंगे जो 3 जून को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास NET/SLET या पीएचडी, की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 28, 850 रुपये की सैलरी दी जाएगी. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम के बेसिस पर होगा.    

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1,865 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद पर आवेदन 29 अप्रैल से शुरू हो गए हैं, जो 19 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15 से 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इस पद पर सिलेक्शन रिटन एग्जाम, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जान के साथ खत्म होगा.
 
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 731 पदों पर स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद पर आवेदन 24 अप्रैल से शुरू हो गए हैं, जो 15 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही स्टेनोग्राफी में एक्सपर्ट होना चाहिए. वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 9,300 से 34,800  रुपये की सैलरी मिलेगी. इस पद पर सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ खत्म होगा.
 
महाराष्ट्र म्युनिसिपल कॉर्पोंरेशन ने अप्रेंटिस के 407 पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद पर आवेदन 27 अप्रैल से शुरू हो गए हैं, जो 6 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है. वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के मुताबिक स्टाइपेंड दिया जाएगा. इस पद पर सिलेक्शन मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ खत्म होगा.
 
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 286 पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पद पर आवेदन 1 मई  से शुरू होंगे, जो 21 मई को बंद हो जाएंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास लॉ की डिग्री, हाईकोर्ट या सबऑर्डिनेट कोर्ट्स में 3 साल का अनुभव अनिवार्य है. इसके अलावा मराठी लिखने के साथ-साथ पढ़ना और उसका अनुवाद करने आना चाहिए.
 

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581