CSK vs MI Match Report: गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की शानदार पारियां, मुंबई फिर हुई फ्लॉप

चेन्नई

आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच में सीएसके ने 8 विकेट से जीत हासिल की. ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जहां टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. मुंबई की टीम केवल 159 रन ही बना सकी थी. जिसे चेन्नई ने 19वें ओवर में ही चेज कर लिया.

गायकवाड़ ने ठोके नाबाद 67 रन
160 के जवाब में उतरी सीएसके के लिए पारी का आगाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने किया. सैमसन 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन गायकवाड़ टिके रहे. उर्विल के आउट होने के बाद गायकवाड़ ने कार्तिक शर्मा के साथ शानदार बल्लेबाजी की. और 19वें ओवर में ही ये मैच जीत लिया. कार्तिक शर्मा ने भी अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगाया.

ऐसे रही मुंबई की बल्लेबाजी
पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में विल जैक्स अपना विकेट गंवा बैठे. जैक्स के बल्ले से केवल 1 रन आया. इसके बाद रिकेल्टन ने अच्छी पारी खेली. लेकिन 7वें ओवर में उनका विकेट गिर गया. सूर्या ने इस मैच में12 गेंद में 21 रन बनाए. 11 ओवर में मुंबई का स्कोर 100 के पार गया. नमन धीर ने 37 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. लेकिन इसके अलावा मुंबई का निचला क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा. जिसकी बदौलत मुंबई की टीम केवल 159 रन ही बना सकी. सीएसके के लिए नूर अहमद ने 4 ओवर में केवल 26 रन देकर 2 विकेट झटके.

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक्स, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम ग़ज़नफ़र.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी.

Related Posts

2027 से 2031 तक WTC का नया शेड्यूल तैयार करने की तैयारी, क्रिकेट में हो सकते हैं बड़े बदलाव

 बाली  क्रिकेट का भविष्य किस दिशा में जाएगा, आने वाले वर्षों में टेस्ट क्रिकेट का कार्यक्रम कैसा होगा और दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही फ्रेंचाइजी लीगों पर लगाम…

मुंबई छोड़ पंजाब पहुंचे हार्दिक को मिला 18 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट, कप्तानी की कमान रहेगी श्रेयस के हाथ

नई दिल्ली आईपीएल 2027 के लिए पंजाब किंग्स का हिस्सा बनने के बाद हार्दिक पंड्या का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि श्रेयस अय्यर उनके कप्तान हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581