पीएम मोदी की काशी विश्वनाथ पूजा की तस्वीर: त्रिशूल, डमरू और मंदिर की रौशनी में अद्वितीय दृश्य

काशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन करने पहुंचे. उन्होंने तय शेड्यूल के अनुसार गर्भगृह में लगभग 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की. इस दौरान पंच पुरोहितों ने उन्हें पूजा कराई. पुरोहितों वैदिक मंत्रों के साथ पीएम मोदी का पहले मंदिर परिसर में और फिर गर्भगृह में स्वागत किया। 

शुद्धिमंत्र के साथ शुद्धिकरण प्रक्रिया के साथ उन्हें भगवान विश्वनाथ की पूजा में बैठाया गया. इस दौरान पीएम मोदी की पूजा करते हुए भव्य तस्वीरें सामने आई हैं. पूजा के बाद जब वह बाहर आए तब भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया. इसके बाद पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर हवा में लहराया. बता दें कि पीएम मोदी बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच वाराणसी में पहुंचे थे. उनके त्रिशूल उठाकर लहराने को अलग-अलग संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है। 

पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंज रहे थे. इस दौरान कई पुजारी पंक्ति में खड़े होकर डमरू वादन कर रहे थे. जब वह मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर की ओर प्रवेश कर रहे थे तब 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मंदिर के मुख्य द्वार से परिसर में प्रवेश किया और उन्होंने स्वागत ़करने वाले पुजारियों का विशेष आभार भी जताया। 

इसके पहले पीएम 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे. पीएम के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए. प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया. काफिले पर फूल बरसाए गए. पीएम ने हाथ हिला कर अभिवादन किया. हालांकि, वह कहीं रुके नहीं। 

इसके बाद पीएम मोदी मुख्य मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के ज्योतिर्लिंग के सामने बैठ गए. इस दौरान मंदिर के विशेष पुजारियों ने विधान के तहत पीएम मोदी के हाथ धुलवाए और पवित्रता मंत्र पढ़कर उन्हें अनुष्ठान के लिए संकल्प कराया. इसके बाद षोडशोपचार पूजा पद्धति से भगवान विश्वनाथ की पूजा शुरू हो गई।  

इस दौरान पीएम मोदी के मस्तक पर पुजारीजी ने चंदन लेपन किया. पंच पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ पीएम मोदी को माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया. पीएम मोदी ने मंत्रों के साथ एक-एक विधि का पालन करते हुए पूजन किया. पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ की षोडशोपचार पद्धति से पूजा की। 

उन्होंने इस पद्धति के तहत पहले देवता का आह्वान किया. फिर उन्हें पाद्य और अर्घ्य दिया. इस तरह अलग-अलग क्रम से उन्होंने सभी रीतियों का पालन करते हुए भगवान बाबा विश्वनाथ का अभिषेक गंगाजल , हल्दी जल, अक्षत, दूध से किया. इसके बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ को मंदार माला भी चढ़ाई. पूजा के बाद पीएम मोदी ने पंचदीप से आरती की. इसके बाद उन्होंने प्रदक्षिणा की। 

पूजा के बाद पीएम मोदी मंदिर परिसर में बाहर आए जहां उन्हें त्रिशूल और बाबा विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति देकर सम्मानित किया गया.उन्हें डमरू भी दिया गया और पटका पहनाकर उनका विशेष स्वागत किया गया. मंदिर में पूजा के बाद पीएम बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की। 

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

कुरुद-जुनवानी कोहका मार्ग से साकेत नगर, कुरुद बस्ती एवं सुंदर विहार तक सड़क निर्माण के लिए 13 करोड़ रूपए की घोषणा जुनवानी-कोहका-कुरुद मार्ग में कोसानाला से कुटेला मार्ग एवं कुटेलाभाठा…

लगभग 71 हजार किसानों ने बेचा सुगमता से बेचा धान

 चालू खरीफ सीजन के लिए 28 लाख से अधिक किसानों ने कराया हैं पंजीयन टोकन प्रणाली से किसानों को मिल रही सुविधा, अब तक 5 लाख से अधिक टोकन जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581