महिला आयोग के सामने पेश हुए संजय दत्त, अश्लील गाने पर मांगी सार्वजनिक माफी

मुंबई 

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त और एक्ट्रेस नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनरी तेरी' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को सुनवाई की.  इस मामले में पेशी के दौरान संजय दत्त ने न केवल आयोग के सामने अपनी सफाई दी, बल्कि एक बड़ा कदम उठाते हुए माफी भी मांगी। 

दरअसल आयोग ने गाने 'सरके चुनरी तेरी' के आपत्तिजनक बोलों और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में संजय दत्त को समन भेजकर तलब किया था। 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में, संजय को दिल्ली में NCW के दफ्तर में जाते हुए देखा जा सकता है. मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया था, लेकिन उन्होंने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

संजय दत्त ने रखा अपना पक्ष
राष्ट्रीय महिला आयोग से मिले नोटिस के बाद संजय दत्त सोमवार को खुद दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में पेश हुए. आयोग को इस गाने के कंटेंट को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें इसे समाज और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बताया गया था. जांच प्रक्रिया के तहत पैनल के सामने पेश होकर संजय दत्त ने अपना पक्ष रखा। 

50 बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे
आयोग के सामने हुई इस सुनवाई में संजय दत्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपनी तरफ से माफी मांगी है. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने एक पॉजिटिव पहल करते हुए अंडरटेकिंग दी है कि वे 50 ट्राइबल (आदिवासी) बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे. आयोग ने इस विवादित गाने में अश्लीलता को लेकर कड़ा रुख अपनाया था, जिसके बाद संजय दत्त ने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। 

नोरा को भी भेजा है समन
बता दें कि इसी गाने में एक्ट्रेस नोरा फतेही भी नजर आई हैं, जिसके चलते उन्हें भी महिला आयोग ने समन भेजा है. पिछली सुनवाई के दौरान नोरा की जगह उनके वकील पेश हुए थे, जिसे आयोग ने नामंजूर कर दिया था. अब आयोग ने साफ कर दिया है कि नोरा को व्यक्तिगत रूप से पैनल के सामने पेश होना होगा और इसके लिए उन्हें आखिरी मौका दिया गया है। 

यूट्यूब से हटाया गया विवादित गाना
'केडी: द डेविल' का यह गाना रिलीज होने के बाद से ही आलोचनाओं का शिकार हो रहा था. आयोग ने गाने से जुड़े लोगों के उस तर्क को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गाने के मतलब या असर का अंदाजा नहीं था. आयोग ने सख्ती से कहा कि ऐसी सफाई देकर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता. भारी विवाद और महिला आयोग के दखल के बाद अब इस गाने को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। 

 

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581