मुस्तफिजुर रहमान PSL 2026 में नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश ने NOC वापस लिया

ढाका 

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआआर की स्क्वाड से रिलीज किए जाने के बाद बीसीबी ने खूब नखरे दिखाए थे। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम भेजने से इनकार किया था, नतीजतन आईसीसी ने उसे विश्व कप से बाहर करके उसकी जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी। आईपीएल में मौका नहीं मिलने के बाद मुस्तफिजुर को पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था लेकिन अब ये तेज गेंदबाज पीएसएल 2026 के बाकी हिस्से में नहीं खेलेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल में उनके खेलने को लेकर जारी किए गए अपने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट को वापस ले लिया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को मेडिकल ग्राउंड पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में खेलने के लिए जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को वापस लेने का ऐलान किया है। यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद उनकी चिकित्सकीय समीक्षा के आधार पर लिया गया।

बीसीबी के बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के समापन के बाद टीम के चिकित्सा स्टाफ ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की स्थिति की समीक्षा की है। आगे की जांच के लिए उनका तत्काल स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद वे बीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करेंगे।'

बोर्ड ने कहा, 'मुस्तफिजुर को पूर्व में जारी एनओसी वापस ले लिया गया है। इसलिए वे पीएसएल 2026 के शेष मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे।'

आईपीएल से हटे थे मुस्ताफ‍िजुर रहमान 
मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनको  रिलीज करने का निर्देश द‍िया था. इसकी वजह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की खबरे थीं, इस पर भारत में मुस्ताफिजुर रहमान के खेलने को लेकर काफी विरोध और सार्वजनिक नाराजगी थी. 9.20 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बावजूद, KKR ने उन्हें स्क्वाड से रिलीज कर दिया था. इस घटना के बाद, बांग्लादेश ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया और वहां आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। 

मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के दौरान अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद वे लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे और इस सत्र में पांच मैचों में छह विकेट ले चुके थे।

बीसीबी ने एक अन्य फैसले में यह भी पुष्टि की कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी पीएसएल 2026 के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। यह कदम अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए उन्हें पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस बीच बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अप्रैल से शुरू हो रही टी20 सीरीज में शुरुआती दो मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सीरीज के लिए मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद और नाहिद राणा जैसे सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है और उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलैन को पहली बार राष्ट्रीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। वह तेज गेंदबाजी करते हैं और उनमें बल्लेबाजी की भी क्षमता है। सकलैन के अलावा युवा तेज गेंदबाज रिपोन मंडल को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581