फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, जीआरपी कर रही है गहन जांच

फिरोजपुर 

फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन को 24 अप्रैल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जीआरपी ने स्टेशन के प्लेटफार्म और परिसर की गहन चेकिंग की है। शकी व्यक्तियों के सामान की चेकिंग भी की है। बताया जा रहा है कि आई ईमेल में फिरोजपुर, बठिंडा, लुधियाना व अमृतसर रेलवे स्टेशन उड़ाने की बात कही है। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने मेल भेज धमकी दी है। जीआरपी के प्रभारी प्रवीण कुमार की अगुवाई में उनकी टीम ने पूरे रेलवे स्टेशन की चेकिंग की है।

 चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। जीआरपी के अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन के भीतर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी टी स्टाल पर कार्य करने वाले व्यक्तियों को संदिग्धों पर नजर रखने को कहा है। एसएचओ प्रवीण कुमार ने कहा कि स्टेशन पर पूरी चौकसी रखी जा रही है। स्टेशन और परिसर की चेकिंग की गई है। थ्री व्हीलर चालकों और वेंडरों को भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने की बात कही है। ट्रेनों की भी चेकिंग की जा रही है।

Related Posts

₹36.4 लाख के पोस्ट ऑफिस घोटाले में बड़ा फैसला, अब पीड़ितों को वापस मिलेगी रकम

भोपाल मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में डाक विभाग को बड़ा झटका देते हुए बीना पोस्ट ऑफिस शाखा में हुई 36.4 लाख रुपये की धोखाधड़ी के पीड़ितों को…

दिवाली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें; जानें पूरा टाइम टेबल

रायपुर  दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर देश भर में घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है। दक्षिण पूर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581