पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ड्रग लेने का आरोप, T20 वर्ल्ड कप में खुलासा, PCB ने जांच शुरू की

नई दिल्ली
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) मुश्किलों में घिर गए हैं. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनका ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक-यह सैंपल टूर्नामेंट के दौरान नियमित जांच प्रक्रिया में लिया गया था. पाकिस्तान ने अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले थे. 32 वर्षीय नवाज का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में खास नहीं रहा था. उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 15 रन बनाए और 7 विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो गई थी। 

इस विवाद का असर उनके करियर पर तुरंत पड़ा है. इंग्लैंड काउंटी क्लब सरे काउंटी क्रिकेट क्लब (Surrey County Cricket Club) के साथ उनका करार रद्द हो गया है। 

नवाज को पहले ही T20 ब्लास्ट में खेलने के लिए एनओसी मिल चुका था और इस हफ्ते उनकी साइनिंग का ऐलान होना था. लेकिन अब वह 26 मई से 18 जुलाई तक होने वाली इस लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. क्लब ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

PSL में न‍िराशाजनक रहा है नवाज का प्रदर्शन
मैदान पर भी नवाज का संघर्ष जारी है. वह इस समय मुल्तान सुल्तांस की ओर से पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेल रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. 8 मैच की चार पारियों में उन्होंने सिर्फ 36 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 6 विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन उनका एवरेज 32.66 और इकोनॉमी 10.88 रहा है। 

मोहम्मद नवाज का इंटरनेशनल क्रिकेट कर‍ियर 

    6 टेस्ट,  144 रन, 16 विकेट 
    44 वनडे, 538 रन, 49 विकेट 
    98 टी20, 911 रन, 101 विकेट 

अब सबकी नजर PCB की जांच पर है, जो तय करेगी कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी. अगर आरोप साबित होते हैं, तो नवाज को सख्त सजा का सामना करना पड़ सकता है, जिससे उनके इंटरनेशनल करियर पर गंभीर असर पड़ सकता है। 

 

 

Related Posts

हार्दिक पंड्या के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य? कप्तान गिल ने दिया फिटनेस टेस्ट का संकेत

नई दिल्ली  हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हर कोई इस स्टार…

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581