प्रकृति की खुशखबरी: दलमा सेंचुरी में 3 साल बाद 38 हाथियों की वापसी, कॉरिडोर हुआ सक्रिय

जमशेदपुर.

दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी में तीन वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 38 हाथियों का झुंड अपने पारंपरिक एलीफेंट कोरिडोर से वापस पहुंचा है। 38 हाथियों के झुंड में पांच बच्चा शामिल है। इससे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय बाद दलमा जंगल में हाथियों की चिंघाड़ गूंजने लगी है, जो प्राकृतिक संतुलन के लिहाज से भी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

हाथियों का यह यह झुंड पश्चिम बंगाल सीमा के पास स्थित काकराझोर-बुरूडीह-नरसिंहपुर-सुकलाड़ा-डालापानी-आमदा पहाड़ी मार्ग से होते हुए दलमा के अंदर जलस्रोत मंझला बांध के पास पहुंच गया। यह वही पुराना रास्ता है, जिससे होकर हाथी वर्षों से अपने प्राकृतिक आवास तक आते-जाते रहे हैं। जमशेदपुर वन प्रमंडल के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि बीते तीन वर्षों में हाथियों के भटकने के कारण चाकुलिया, बहरागोड़ा और घाटशिला के रिहायशी इलाकों में जान-माल का नुकसान बढ़ गया था।

हाथियों का अपने पारंपरिक मार्ग से विचलित होना ही मानव-हाथी संघर्ष की बड़ी वजह बना। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम लगातार सक्रिय थी। रात के समय मशाल, धुआं, पटाखे और ड्रैगन टार्च का इस्तेमाल कर हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने की कोशिश की गई। अब जब हाथियों का झुंड अपने पुराने कोरिडोर से दलमा लौट आया है, तो उम्मीद है कि भविष्य में जान-माल का नुकसान में कमी आएगी।

स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी –
तीन साल बाद एक साथ 38 हाथियों का अपने प्राकृतिक मार्ग पर लौटना न केवल वन्यजीव संरक्षण के लिए जरूरी है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। यदि प्राकृतिक मार्ग सुरक्षित और संरक्षित रहें, तो वन्यजीव अपने आप संतुलन बनाए रखते हैं।
– सबा आलम अंसारी, डीएफओ, जमशेदपुर

Related Posts

महतारी वंदन योजना से सीमा चौहान को मिला आर्थिक संबल, आसान हुई परिवार की जरूरतें

रायगढ़ महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि…

भोपाल में तेंदुए का सफल रेस्क्यू, रातभर कुएं में फंसे रहे वन्यजीव को सुरक्षित निकाला गया

भोपाल शिकार की तलाश में निकला एक नौजवान तेंदुआ मंगलवार रात बैरसिया के सागोनी जोरा गांव में किसान करण सिंह के खेत स्थित कुएं में जा गिरा। रातभर कुएं में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, कांग्रेस ने शुरू किया ‘पंजाब मंगदा इंसाफ’ अभियान

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

संगरूर हादसे के पीड़ितों के लिए CM मान ने जताई संवेदना, मृतकों और घायलों का ब्योरा जारी

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

6 जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले, पंजाब में 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

पंजाब में बड़ी वारदात, यूपी के व्यापारियों को बंधक बनाकर ऐंठे 72 लाख रुपये

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

चंडीगढ़ में मौसम के दो रंग, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री का बड़ा अंतर

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581