नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप उठाए: उत्पीड़न और गालियां देने का दावा

 नई दिल्ली

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता कोच नवल सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और गाली-गलौज के गंभीर आरोप लगाए हैं. सुमित अंतिल ने इस मामले की औपचारिक शिकायत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से की है. सुमित अंतिल का आरोप है कि कोच नवल सिंह लगातार उन्हें और नीरज चोपड़ा को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि नवल सिंह ने कई बार दोनों खिलाड़ियों के परिवारों को लेकर भी अपशब्द कहे। 

सुमित अंतिल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'उन्होंने मुझे और नीरज भाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. हमारे परिवारों को लेकर गालियां दीं. वह मानसिक रूप से अस्थिर लगते हैं.' उन्होंने बताया कि नवल सिंह अक्सर अपने गुस्से और गाली-गलौज वाले ऑडियो रिकॉर्ड करते थे और उन्हें खिलाड़ियों के मैनेजरों को भेजते थे, ताकि वह उनके पास पहुंचें. सुमित के मुताबिक यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था, लेकिन जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने शिकायत करने का फैसला किया। 

सुमित अंतिल ने आगे कहा, 'हमने लंबे समय तक इस मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन जब यह बहुत ज्यादा हो गया तो शिकायत करनी पड़ी. मैंने शिकायत दर्ज कराई और नीरज भाई, नवदीप सिंह और संदीप चौधरी ने भी समर्थन किया.' SAI ने पुष्टि की है कि उसे शिकायत मिली है और मामले को संबंधित फेडरेशन के साथ उठाया जा रहा है. हालांकि SAI ने साफ किया कि नवल सिंह उसके कर्मचारी नहीं हैं. वह फिलहाल भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के राष्ट्रीय शिविर से जुड़े हुए हैं। 

सचिन यादव को ट्रेनिंग देते हैं नवल सिंह
SAI के एक अधिकारी ने कहा, सुमित अंतिल की ओर से कोच नवल सिंह के खिलाफ शिकायत मिली है. इस शिकायत का समर्थन नीरज चोपड़ा समेत अन्य खिलाड़ियों ने भी किया है.' नवल सिंह को साल 2015 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला था. वह फिलहाल सचिन यादव को ट्रेनिंग दे रहे हैं. सचिन यादव ने पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज चोपड़ा आठवें स्थान पर रहे थे। 

सुमित अंतिल ने कहा कि शिकायत करने के बाद भी उन्हें अधिकारियों की तरफ से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली. उन्होंने कहा, 'अगर हमारे जैसे खिलाड़ियों की बात नहीं सुनी जाएगी, तो बाकी खिलाड़ी क्या उम्मीद करेंगे. शिकायत के बाद अभी तक कोई औपचारिक जवाब भी नहीं मिला है। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि पहली सुनवाई के दौरान TOPS (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) के अधिकारियों ने समझौता करने की बात कही थी. सुमित के मुताबिक, 'शिकायत किए हुए एक हफ्ता हो गया है. SAI के महानिदेशक और TOPS के CEO को भी बताया गया था, लेकिन पहली सुनवाई में समझौते की बात हुई। 

सुमित अंतिल ने नवल सिंह की मंशा पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि शायद कोच चाहते हैं कि नीरज चोपड़ा के मुकाबले सचिन यादव से बेहतर प्रदर्शन करें क्योंकि सचिन उन्हीं के साथ ट्रेनिंग करते हैं. इस पूरे मामले ने भारतीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों और कोचों के रिश्ते को लेकर नई बहस छेड़ दी है। 

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581