रणबीर, आलिया और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट का ऐलान

संजय लीला भंसाली एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों का इंतजार ऑडियंस हमेशा करती हैं. अब जब से उन्होंने अपनी फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा की है, तब से ही इसे लेकर एक्साइटमेंट हैं. अब इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था.

दरअसल भंसाली ने आखिरकार अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है, जिससे साफ हो गया है कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

बता दें कि भव्य स्तर पर बनी लव एंड वॉर, संजय लीला भंसाली की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. अपनी भव्य कहानी और इमोशनल गहराई के साथ, यह फिल्म भारत की सबसे बड़ी लव सागा और इंडियन सिनेमा की सबसे शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

रिलीज डेट से उठा पर्दा
संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' को 21 जनवरी 2027 को रिलीज करने का फैसला किया है. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.
मेकर्स ने ऑफिशियल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तारीख पर मुहर लगाई है. इसी के साथ अब फैंस के बीच हलचल शुरू हो गई है.

क्या होगी फिल्म की कहानी?
भंसाली ने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म की कहानी और इसके मिजाज को लेकर कुछ खास बातें शेयर कीं थी. उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक 'लव ट्रायंगल' पर आधारित होगी. लंबे समय बाद भंसाली किसी प्रेम कहानी पर फोकस कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म उनकी पिछली रिलीज 'हीरामंडी' या 'पद्मावत' जैसी ऐतिहासिक भव्यता से थोड़ी अलग होगी.

स्टारकास्ट इस फिल्म की ताकत
वहीं रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की कास्टिंग इस फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष माना जा रहा है. भंसाली इन तीनों को काफी पसंद करते हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. युद्ध के बैकग्राउंड पर सेट फिल्म की कहानी में ग्रैंड विजुअल्स, इमोशनल डेप्थ और हाई-स्टेक्स ड्रामा का मिक्स होने की उम्मीद है.

Related Posts

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही  को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश होने था. नोरा को मिले…

हॉलीवुड निर्देशक माइकल मैन के साथ हादसा, शूटिंग रेंज में अचानक चली गोली

हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक माइकल मैन (Michael Mann) एक हादसे का शिकार हो गए हैं. लॉस एंजेलिस के शूटिंग रेंज में उनसे गलती से गोली चल गई, जिसमें वह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581