निपनिया रीवा में आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय का भव्य दीक्षांत समारोह उत्सव

आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय निपनिया रीवा द्वारा आयोजित किया गया दीक्षांत समारोह उत्सव

भोपाल 

शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय निपनिया रीवा के BAMS बैच 2019 का तथा MD बैच 2022 दीक्षांत समारोह ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय के दरबार सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, पदक प्रदान कर आशीर्वाद प्रदान किया उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा आने वाला कल आयुर्वेद का है। स्वस्थ भारत की कल्पना आयुर्वेद के बिना नही की जा सकती। मध्यप्रदेश सरकार आयुर्वेद के विकास के लिए संकल्प बद्ध है।

कार्यक्रम मे 65 स्नातक एवं 4 स्नातकोत्तर कनिष्ठ चिकित्सकों के दीक्षांत समारोह मे मेधावी छात्रों डॉ. शालिनी शुक्ला, डॉ. अनुष्का सहाय, डॉ सुशांत तिवारी का सम्मान किया गया! बिशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्पिता अवस्थी प्राचार्या टीआरएस कॉलेज, विशिष्ट अतिथि श्रीमान व्यंकटेश पांडेय माननीय अध्यक्ष नगर निगम रीवा, राजगोपालाचारी मिश्र जी, इंजी विवेक दुबे जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ दीपक कुलश्रेष्ठ द्वारा स्वागत भाषण के साथ छात्रों को चरक शपथ दिलाई गयी। दीक्षांत समारोह संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश व्दिवेदी ने अंत में सभी अतिथिगणों, अधिकारियों, अभिभावकों,छात्र छात्राओं एवम कर्मचारियों का आभार का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन डॉ. रामरक्षा शुक्ला एवम डॉ अर्चना सिंह व्दारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. उषा दुबे, डॉ. प्रभंजन आचार्य, डॉ. नारायण तिवारी, डॉ. जिनेश जैन, डॉ. संजीव खुजे, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. लोकेश, डॉ निशा, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. प्रीतू तिवारी, डॉ नीलेश पटेल, डॉ. पवन गर्ग, डॉ. राजीव, डॉ. अरविंद, डॉ. ओ.पी. शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं द्वारा वंदे मातरम से किया गया।

 

Related Posts

CM मोहन यादव आज पिछोर से भेजेंगे 1.24 करोड़ महिलाओं के खाते में ₹1,831 करोड़

भोपाल  मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों को इंतजार है मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त का।13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से प्रदेश की 1 करोड़ 24…

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 से 22 नवंबर के बीच पंजाब दौरे की चर्चा के साथ ही भाजपा-अकाली दल गठबंधन को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।संभावना है कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581