धुरंधर 2 ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 3000 करोड़ क्लब में फ्रेंचाइजी

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं. एक महीना पूरा होने से पहले ही धुरंधर 2 ने बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा के लगभग सारे टॉप रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. अब ये फिल्म साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों बाहुबली 2 और पुष्पा 2 को पीछे छोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है.

बॉलीवुड फैन्स के लिए सबसे बड़ी खबर ये है कि सिर्फ धुरंधर 2 ही टॉप इंडियन फिल्मों को पछाड़ने जा रही है, बल्कि एक फिल्म सीरीज के तौर पर धुरंधर ने इंडियन सिनेमा को एक नई ऊंचाई दे दी है. आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाईजी, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. अब ये इंडिया की सबसे बड़ी फिल्म सीरीज है.

धुरंधर के 3000 करोड़
दिसंबर 2025 में आई धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ से थोड़ा ज्यादा कलेक्शन किया था. जबकि धुरंधर 2 पिछले गुरुवार तक 1680 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी थी. इस बीते वीकेंड और मंडे के कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड 1750 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. एक फ्रेंचाईजी के तौर पर धुरंधर का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3000 करोड़ से ज्यादा हो चुका है.

धुरंधर से पहले सबसे बड़ी इंडियन फिल्म सीरीज बाहुबली थी. S. S. Rajamouli की एपिक का पहला पार्ट वर्ल्डवाइड 650 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन लेकर आया था. जबकि दूसरे पार्ट ने करीब 1788 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. बाहुबली के दोनों पार्ट्स ने वर्ल्डवाइड करीब ऑलमोस्ट 2440 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

इसी तरह Allu Arjun की दोनों पुष्पा फिल्मों ने मिलकर 2092 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया था. इसमें पहली फिल्म के 350 करोड़ और दूसरी फिल्म के 1742 करोड़ शामिल थे.

धुरंधर ने इन बाहुबली-पुष्पा का रिकॉर्ड सिर्फ तोड़ा नहीं है, बल्कि इन्हें मीलों पीछे छोड़ दिया है. इंडियन सिनेमा में पहली बार किसी फिल्म सीरीज ने वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ का लैंडमार्क पार किया है.

बाहुबली 2 का ऑल टाइम रिकॉर्ड भी ध्वस्त!
आमिर खान की दंगल 2000 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ अभी तक सबसे बड़ी इंडियन फिल्म है. इसके बाद दूसरे नंबर पर करीब 1788 करोड़ के साथ बाहुबली 2 थी. लेकिन धुरंधर 2 बहुत जल्द 1800 करोड़ तक पहुंचने वाली है. रणवीर की फिल्म जिस तरह आगे बढ़ रही है, जल्द ही 1900 करोड़ के पार नजर आएगी. हालांकि 2000 करोड़ अभी इसके लिए थोड़ा दूर नजर आ रहा है क्योंकि अपनी मेन मार्केट, इंडिया में धुरंधर 2 थोड़ी स्लो पड़ने लगी है.

चौथे सोमवार को स्लो पड़ी धुरंधर 2
चौथे हफ्ते की शुरुआत में शुक्रवार को 7 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन करने वाली धुरंधर 2 ने शनिवार-रविवार को 13-14 करोड़ तक कमाई की. लेकिन सोमवार सुबह से ही फिल्म स्लो नजर आई. सैकनिल्क का डेटा बताता है कि चौथे सोमवार को धुरंधर 2 ने 5.20 करोड़ कलेक्शन किया है. संडे के मुकाबले ये गिरावट बड़ी जरूर नजर आती है. शुक्रवार के मुकाबले फिल्म वर्किंग डेज में ठीकठाक पकड़ बनाए नजर आ रही है. लेकिन ये क्लियर है कि बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 अब स्लो पड़ रही है.

अब तक 26 दिनों में धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 1088 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. जिसमें सिर्फ हिंदी वर्जन से ही फिल्म ने 1000 करोड़ का बिजनेस किया है. अब देखना है कि आने वाले दिनों में धुरंधर 2 1900 करोड़ से और कितना आगे जा पाती है.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581