क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा ट्विस्ट, नोयना का सच आया सामने

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बड़ा धमाका होने वाला है. नोयना की साजिश का पर्दाफाश होने को है. मिहिर को पाने की चाहत में जिस तरह से उनसे शांति निकेतन की 'शांति' भंग की और तुलसी का घर उजाड़ा है, आने वाले एपिसोड में नोयना के गलत इरादों पर पानी फिरने वाला है. क्योंकि तुलसी को सच पता चल चुका है. वो जान गई है कि नोयना को कैंसर नहीं है. वो मिहिर संग शादी के लिए झूठ बोल रही है.

टूटेगी मिहिर-नोयना की शादी?
शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें तुलसी, नोयना और मिहिर की शादी तोड़ते हुए दिखती है. इतना ही नहीं वो नोयना को धक्का मारकर शांति निकेतन से बाहर करती है. ओरिजनल तुलसी को पर्दे पर गर्दा उड़ाते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं नोयना का भंडाफोड़ होते देख फैंस ने राहत की सांस ली है. कई दिनों से शो में मिहिर और तुलसी की जिंदगी में नोयना नाम का ग्रहण लगा हुआ था. अब नोयना की खोल खुलने के बाद तुलसी-मिहिर फिर से एक होंगे.

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी की डॉक्टर से मुलाकात होगी. तब जाकर उसके सामने नोयना का सच सामने आएगा. तुलसी ने वीरानी हाउस जाकर नोयना की घटिया चाल का पर्दाफाश किया. मंडप पर तुलसी और मिहिर दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में बैठे हुए हैं. दोनों की वरमाला हो गई है. फेरे होने से पहले तुलसी लौटती है और शादी को रोकने का ऐलान करती है. तुलसी को देखकर नोयना के होश उड़ जाते हैं. वो नोयना की चुनरी लेकर उसे जला देती है. ये देखकर नोयना भड़कती है.

तुलसी ने नोयना से पूछा– तुम्हें कौन सी बीमारी है. गुस्से में नोयना ने बताया कि उसे ब्लड कैंसर है. तब तुलसी ने कहा कि तुम्हें कोई कैंसर नहीं बल्कि अल्सर है. मिहिर नोयना की एक बात नहीं सुनता. तुलसी गुस्से में नोयना को शांति निकेतन से बाहर निकालती है. उसे खींचकर गेट के बाहर करती है.

शो का प्रोमो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. मिहिर और नोयना की शादी के ट्रैक ने शो की टीआरपी को और बुलंद किया है. इसने रुपाली गांगुली के शो अनुपमा की बादशाहत को खत्म कर नंबर 1 शो का ताज अपने नाम किया है. फैंस को क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के ट्विस्ट एंड टर्न्स पसंद आ रहे हैं.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581