BPSC सिविल जज भर्ती 2026: 173 पदों के लिए आवेदन शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग ने लॉ की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़े मौके का ऐलान किया है. आयोग ने सिविल जज के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 173 पदों को भरा जाएगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती 173 पदों पर होगी जिसके लिए अलग-अलग वर्गों में पदों का बंटवारा किया गया है.

सामान्य वर्ग के लिए  69 पद, EWS के लिए 17, SC के लिए 28 और ST के लिए 2 पद तय किए गए हैं. वहीं, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 36 और पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 21 पद निर्धारित किए गए हैं.

योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ उम्मीदवार के पास वकील के रूप में कम से कम 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों ने लॉ क्लर्क के रूप में भी काम किया है, उनका अनुभव भी मान्य हो सकता है.

एज लीमिट
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम एज 22 साल होनी चाहिए. वहीं, सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए अधिकतम उम्र 35 साल निर्धारित की गई है. वहीं महिलाओं और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी, जो 40 वर्ष तक हो सकती है.

सिलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया कई चरणों से होकर गुजरेगी. सबसे पहले परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. इस परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. हालांकि, आखिरी चरण इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ होगा.

ऐसे करें आवेदन
    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं.
    होमपेज पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें.
    अगर आपने पहले कभी आवेदन नहीं किया है तो, पहले रजिस्ट्रेशन कर लें.
    रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें.
    आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट कर दें.
     

 

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581