राजस्थान की जीत की लय बरकरार या SRH की वापसी? आज का हाई-वोल्टेज मैच

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से 13 अप्रैल को होगा। RR ने अपने चारों मैच जीते हैं और रियान पराग की कप्तानी वाली टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। SRH ने 1 मैच जीता है और 3 में शिकस्त झेली है। ईशान किशन की कप्तानी में टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

SRH का पलड़ा रहा है भारी
IPL में दोनों टीमों की भिड़ंत में अब तक SRH का पलड़ा भारी रहा है। RR और SRH के टीमों के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 12 मैच SRH ने अपने नाम किए हैं और 9 मैच में RR को जीत मिली है। IPL 2025 में इकलौती भिड़ंत में SRH ने RR को 44 रन से हराया था।

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है SRH की टीम
SRH को अपने पिछले मैच में PBKS के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में SRH ने पहले खेलते हुए 219/6 का स्कोर बनाया था। इसके बावजूद SRH के गेंदबाज इस स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे थे। ऐसे में SRH के गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। संभावित एकादश: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है RR
RR ने अपने पिछले मैच में RCB को 6 विकेट से हराया था। उस मैच में RR ने जीत के लिए मिले 202 रन के लक्ष्य को 4 विकेट के नुकसान पर हासिल किया था। RR एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। संभावित एकादश: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, और बृजेश शर्मा।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
SRH: हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, और जीशान अंसारी। RR: शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, और दासुन शनाका।

कैसी होगी पिच की स्थिति?
राजीव गांधी क्रिकेट स्‍टेडियम की पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। हालांकि, तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज थोड़े असरदार साबित होते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। एक बार बल्लेबाजों की यहां नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन है। यहां सर्वोच्च स्कोर SRH (286/6 बनाम RR, 2025) ने ही बनाया है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?
एक्यूवेदर के मुताबिक, 13 अप्रैल को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
IPL 2026 में सूर्यवंशी अब तक 4 पारियों में 50.00 की औसत और 266.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। क्लासेन ने 4 पारियों में 46.00 की औसत और 140.45 की स्ट्राइक रेट से 184 रन अपने नाम किए हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने 12.66 की औसत और 8.76 की इकॉनमी रेट के साथ 9 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
SRH और RR के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581