बाजार में निवेशकों की झटके में 6.40 लाख करोड़ की कमाई, आज था खुशियों का दिन!

मुंबई 

इस सप्‍ताह को शेयर बाजार ने शानदार तेजी पर खत्‍म किया है. आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्‍स और निफ्टी पॉजिटिव रहे. सेंसेक्‍स 918 अंक या 1.20 प्रतिशत चढ़कर 77,550 पर क्‍लोज हुआ, जबकि निफ्टी 275 अंक या 1.16 फीसदी चढ़कर 24,050 के ऊपर बंद हुआ. निफ्टी बैंक में 1091 अंकों की उछाल रही। 

BSE के टॉप 30 शेयरों में से 25 शेयर तेजी पर बंद हुए और बाकी 5 शेयरों में गिरावट देखने को मिली. सनफार्मा के शेयर करीब 4 फीसदी तक गिरे हुए थे और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3 प्रतिशत से ज्‍यादा चढ़े हुए थे. इस तेजी के साथ ही बीएसई मार्केट कैप 444.79 लाख करोड़ से बढ़कर 451.20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यानी सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन  निवेशकों को 6.40 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई। 

बीएसई पर 4,449 स्‍टॉक ट्रेडेड में से 3,362 शेयर तेजी पर रहे. 944 शेयरों में गिरावट रही और 143 शेयर अनचेंज रहे. 110 शेयर 52 सप्‍ताह के ऊपर कारोबार कर रहे थे और 20 शेयर 52 वीक के लो पर थे. 85 शेयरों में लोअर सर्किट और 334 शेयरों में अपर सर्किट रहा। 

क्‍यों आई शेयर बाजार में तेजी? 

    फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में शानदार खरीदारी देखी जा रही है, जिसने आज मार्केट को सपोर्ट किया है. फाइनेंस सेक्‍टर आज 1.6 फीसदी चढ़कर और इस स्‍प्‍ताह 8.2 फीसदी चढ़ चुका है. निफ्टी पीएसयू बैंक और प्राइवेट सेक्‍टर बैंक इंडेक्‍स 1.80 फीसदी तक चढ़ गए।

     पूरे एशियाई बाजारों में हरियाली है. साउथ एशिया का कोस्‍पी, जापान का निक्‍केई, चीन का शंघाई और हॉन्‍गकांग का हैंग सेंग में अच्‍छी तेजी देखने को मिली थी. अमेरिकी बाजार में भी प्रमुख इंडेक्‍स डाऊ और एस एंड पी में भी शानदार तेजी रही थी। 

    सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन रुपये में भी उछाल रहा. रुपया 10 पैसा ऊपर चढ़कर 92.41 पर कारोबार कर रहा था. पिछले कुछ दिनों में डॉलर की तुलना में रुपये ने शानदार रिकवरी दिखाई है। 

आईटी शेयरों में गिरावट 
आईटी इंडेक्‍स में 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण टीसीएस का प्रदर्शन था. मार्च तिमाही में राजस्व में 9.7 प्रतिशत और नेट प्रॉफिट में 12.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद भी यह शेयर 2 प्रतिशत की गिर गया। 

Related Posts

सोना-चांदी की कीमतों ने बदला रुख, नवंबर में तेजी से निवेशकों की बढ़ी चिंता

इंदौर  अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शंस में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की हार ने सोने-चांदी की कीमतों का रुख पलट दिया है। इन चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत हुई है। इससे…

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को झटका, शेयर बाजार में जबरदस्त रैली से निवेशक गदगद

मुंबई  अमेरिका के शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन बमबम नजर आए. दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे. डाउ जोन्स ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581