68वें कालिदास समारोह का हुआ शुभारम्भ

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाकवि कालिदास का स्मरण ही आनंद देने वाला है। उनकी लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया है। आज 68वें कालिदास समारोह के शुभारंभ अवसर पर हम इस कालजयी विभूति का स्मरण कर रहे हैं। अपने समय में कालिदास ने रंगमंच, कला और साहित्य सहित सभी विषयों पर अपनी लेखनी चलाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास समारोह के संस्थापक पंडित सूर्य नारायण व्यास को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा बोया गया बीज आज विशाल वृक्ष बन चुका है। उन्होंने कहा की कालिदास के उदाहरण से हम यह समझ सकते हैं की साधना, संकल्प, ज्ञान व समर्पण से व्यक्ति नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कला संस्कृति का सम्मान करने में मध्यप्रदेश महती भूमिका का निर्वहन कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कालिदास अलंकरण के लिए चुनी गई मती वाणी त्रिपाठी को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को अयोध्या के एयरपोर्ट से कालिदास समारोह के उदघाटन समारोह से वर्चुअली जुड़े और उन्होंने उपस्थित विद्वानों को संबोधित किया।

इस अवसर पर संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि उज्जैन भारतवर्ष की दार्शनिक व आध्यात्मिक परंपरा का प्रमुख केंद्र है। इस नगरी के महाकवि कालिदास ने साहित्य व दर्शन पर अपनी लेखनी चलाई है। राज्यमंत्री  लोधी ने कहा कि कालिदास एक महर्षि व मनीषी थे। उन्होंने आत्मा के अनंत रहस्य का उद्घाटन करने का काम किया है। उनका साहित्य देव भाषा संस्कृत में लिखा गया है। उनकी साहित्य साधना प्रकृति व जीवन के बीच तादातम्य स्थापित करती है। कालिदास के द्वारा प्रतिपादित जीवन मूल्य उन्हें सार्वभौमिक बनाते है।

कालिदास समारोह के शुभारंभ अवसर पर राज्यसभा सांसद  उमेशनाथ जी महाराज, विधायक  अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर  मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति मती कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष  कमला कुंवर, उपाध्यक्ष मती शिवानी कुवर, नगर अध्यक्ष  संजय अग्रवाल, कालिदास समारोह की केंद्रीय समिति के  रूप पमनानी, कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक  गोविंद गंधे, संस्कृति संचालक  एनपी नामदेव, कुलगुरु  अर्पित भारद्वाज,  शिव शंकर मिश्रा, अतिथि  अरुण रंजन मिश्रा,  बालकृष्ण शर्मा,  शैलेंद्र कुमार शर्मा, सहित बड़ी संख्या में प्रोफेसर, छात्र एवं रंगमंच के प्रतिनिधि मौजूद थे।

अखिल भारतीय कालिदास अलंकरण

कालिदास समारोह के अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रसिद्ध रंगकर्मी मती वाणी त्रिपाठी को अखिल भारतीय कालिदास अलंकरण से सम्मानित किया गया। इसमें उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं 5 लाख रूपये का चेक भेंट किया गया।

27 नवम्बर तक चलेगा कालिदास समारोह

68वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शनिवार 21 नवम्बर को शुभारंभ हुआ। यह समारोह 27 नवंबर तक चलेगा। कालिदास संस्कृत अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृत परिषद द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय कालिदास समारोह में प्रतिदिन सायं 7:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिन में सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के तत्वाधान में सिंधिया प्राच्य विद्या शोध प्रतिष्ठान सभागार में विभिन्न शोध संगोष्ठियां आयोजित होंगी। इसी के साथ अंतर महाविद्यालय कालिदास संस्कृत काव्यपाठ प्रतियोगिता, संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्राचीन मुद्राओं की प्रदर्शनी अश्विनी शोध संस्थान द्वारा सिंधिया प्राच्य संस्थान में लगाई गई है।

 

Related Posts

देव दीपावली पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग से विश्व को सनातन संस्कृति की गाथा सुनाएगी काशी

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काशी की सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी कर रही है।…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत में गरीबी में आई कमी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581