26 टन मिलावटी सौंफ जब्त, घर पर ऐसे करें असली की जांच

 नई दिल्ली
सौंफ का डिब्बा ज्यादातर घरों में मेज पर रखा रहता है और खाने के बाद लोग 1 चुटकी सौंफ खा लेते हैं। सौंफ का इस्तेमाल मालपुआ बनाने से लेकर कई अचार-खटाई तक में किया जाता है। सौंफ सिर्फ किचन का मसाला ही नहीं है, बल्कि माउथ फ्रेशनर भी है। अगर आपको पता चले कि सौंफ भी मिलावटी आने लगी है, तो हैरानी होगी ना। हाल ही में FSSAI ने गुजरात के मेहसाणा जिले में छापेमारी की और वहां पर करीब 26 टन हरे रंग वाली केमिकल वाली सौंफ को जब्त किया है। उस फैक्ट्री से काफी मात्रा में हरा मिलावटी रंग भी मिला है, जिसके साथ सौंफ को हरा दिखाकर बाजार में बेचा जा रहा था। अगर आप ये हरे कमिकल वाली सौंफ को खा लेते हैं, तो आप गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी हो चुका है कि आप किसी भी चीज को खाने से पहले उसकी जांच करना सीख लें।
सौंफ

असली-नकली सौंफ की पहचान करने के 3 तरीके
आप असली और अच्छी गुणवत्ता वाली सौंफ खा रहे हैं या नहीं, इसकी जांच कुछ आसान तरीकों से घर पर भी कर सकते हैं। बाजार में मिलने वाली कुछ सौंफ खराब क्वालिटी की या केमिकल रंग से रंगी हो सकती है, चाहे वह खुली बिक रही हो या पैकेट में बंद हो। इसलिए केवल पैकेजिंग देखकर सौंफ की शुद्धता मान लेना सही नहीं है। तो चलिए आपको सौंफ की जांच करने के कुछ तरीके बताते हैं।

पानी वाला टेस्ट
1 गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें सौंफ को डाल दीजिए। अगर सौंफ नकली होगी या कलर से रंगी गई होगी तो उसका रंग कुछ ही देर में पानी में निकल जाएगा। ऐसे आप पानी की मदद से सौंफ सही है या नहीं इसका पता लगा सकते हैं।

टिश्यू पेपर से करें चेक
वेट टिश्यू पेपर लें या फिर साधारण वाले पेपर को हल्का गीला कर लें। इस पर सौंफ को रखकर रगड़ें, अगर सौंफ नकली केमिकल वाली हुई तो रंग उसमें छूटेगा। असली हुई तो कोई भी रंग नहीं निकलेगा। आप इस तरह से भी सौंफ की जांच कर सकते हैं।

रंग को गौर से देखें
आपने अगर सौंफ को गौर से देखा होगा तो उसका रंग साधारण और हल्का दिखता है। केमिकल कलर वाली सौंफ चमकीली और गहरे हरे रंग में दिखेगी। आप रंग देखकर भी पहचान कर सकते हैं और साथ ही केमिकल वाली सौंफ को खाने पर हल्का कड़वापन लगेगा। सही सौंफ में थोड़ी मिठास होती है, वह कड़वी नहीं लगेगी।

नोट- असली-नकली सौंफ को जांच करने के लिए ये तरीके शुरुआती है। अगर आप इन तरीकों से सौंफ का पता नहीं कर पा रहे हैं, तो किसी लैब में जाकर परीक्षण करा लें। अगर सौंफ नकली या केमिकल युक्त मिलती है, तो 011-23413488 इस नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Related Posts

कुलगाम में सुरक्षा बलों को बनाया निशाना, आतंकी हमले में 3 CRPF जवान घायल

कुलगाम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार को आतंकी हमला हुआ है। सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई…

मुंबई उड़ान से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, विमान में धमकी भरा संदेश मिलने से हड़कंप

कोलकाता कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में बुधवार सुबह हाइजैक की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था और होल्डिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

शाह की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में भाजपा हुई एक्टिव, विपक्ष के सामने नई चुनौती

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब में सिंचाई व्यवस्था होगी मजबूत, 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, बस पलटने से 3 की मौत और 25 घायल

पंजाब में 111 PCS अफसरों के ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

पंजाब में 111 PCS अफसरों के ट्रांसफर, प्रशासनिक महकमे में हलचल

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581