अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में 16 नवीन छात्रावास स्वीकृत

भोपाल 

प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के 14 जिलों में लगभग 68 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से 50 सीटर क्षमता वाले 16 नवीन छात्रावास भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक छात्रावास भवन का निर्माण लगभग 4 करोड़ 29 लाख 99 हज़ार रुपये की लागत से किया जाएगा और इसे आगामी 24 माह की समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा।

प्रत्येक छात्रावास भवन का निर्माण मानक अनुसार 1401.20 वर्ग मीटर के बिल्ट-अप एरिया में किया जाएगा। विद्यार्थियों के सुगम आवास और नियमित अध्ययन के लिए मुख्य भवन में 25 आवासीय कक्ष, डाइनिंग हॉल, किचन, स्टोर रूम, आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कक्ष का निर्माण किया जाएगा।साथ ही परिसर में छात्रावास अधीक्षक के लिए आवासीय गृह, चौकीदार कक्ष और 3 यूनिट सुव्यवस्थित शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण होगा।

स्मार्ट शिक्षा, सुरक्षा और पर्यावरण-अनुकूल संसाधन युक्त होंगे छात्रावास

छात्रावासों को आधुनिक तकनीक और उच्च स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। विद्यार्थियों की डिजिटल शिक्षा के लिए इंटरएक्टिव पैनल और सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे, पक्की बाउंड्री वॉल और एप्रोच रोड का प्रावधान किया गया है। साथ ही शुद्ध पेयजल के लिए वाटर प्यूरीफायर (आरओ), निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए इन्वर्टर, सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध कराए जाएंगे। जल संरक्षण की दृष्टि से सभी छात्रावासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी अनिवार्य रूप से स्थापित किया जाएगा।

14 जिलों के विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

इन 16 छात्रावासों से प्रदेश के विभिन्न अंचलों के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके तहत सीहोर जिले के आष्टा में उत्कृष्ट बालक छात्रावास एवं जूनियर बालिका छात्रावास, सागर के नरयावली में सीनियर बालक छात्रावास, दतिया के सेवड़ा में सीनियर कन्या छात्रावास, मऊगंज में सीनियर बालक छात्रावास और उज्जैन के कोठी रोड पर महाविद्यालयीन बालक छात्रावास स्वीकृत किए गए हैं।

इसी प्रकार बड़वानी में सीनियर बालिका नवीन छात्रावास और महाविद्यालयीन बालिका छात्रावास, झाबुआ में सीनियर बालक छात्रावास, राजगढ़ के ब्यावरा में सीनियर बालिका छात्रावास, रीवा के सिरमौर में जूनियर कन्या छात्रावास, टीकमगढ़ के बम्हौरीकला में सीनियर बालिका छात्रावास, नीमच के चचैर में सीनियर बालक छात्रावास, भोपाल के भदभदा में सीनियर बालक छात्रावास, छतरपुर के वारीगढ़ में सीनियर बालिका छात्रावास तथा ग्वालियर के बनवार में बालिका छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।

 

Related Posts

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त सतर्कता

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि रोशनी के पर्व दीपावली के दौरान प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने…

जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां

भोपाल  दीपावली का पर्व देशभर में रोशनी, खुशियों और समृद्धि के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन जनजातीय अंचलों में इस पर्व का स्वरूप कुछ अलग और बेहद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581