जामगांव आर में 132/33 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत, पाटन-अमलेश्वर सर्किट-1 भी हुआ चार्ज

ट्रांसमिशन कंपनी ने एक ही दिन में हासिल की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां

जामगांव आर में 132/33 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत, पाटन-अमलेश्वर 132 केवी सर्किट-1 का भी सफलतापूर्वक हुआ चार्जिंग एवं कमीशनिंग

रायपुर, 
 छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने विद्युत पारेषण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में 30 सितंबर को दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में नवनिर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र, जामगांव आर को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत एवं कमीशन किया गया। इसके बाद 220/132/33 केवी उपकेंद्र, पाटन में नवनिर्मित 132 केवी लाइन बे के माध्यम से 132 केवी पाटन-अमलेश्वर सर्किट-1 का भी सफलतापूर्वक चार्जिंग एवं कमीशनिंग किया गया।

जामगांव आर स्थित नवनिर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र को 30 सितंबर को प्रातः 11:58 बजे छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने ऊर्जीकृत कर कमीशन किया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, कर्मचारी तथा परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

132 केवी पाटन-अमलेश्वर सर्किट-1 को उसी दिन दोपहर 2:08 बजे पाटन स्थित 220/132/33 केवी उपकेंद्र में नवनिर्मित 132 केवी लाइन बे से सफलतापूर्वक चार्ज एवं कमीशन किया गया। यह कार्य 132 केवी लाइनों के पुनर्विन्यास योजना के अंतर्गत किया गया है। जामगांव आर उपकेंद्र के सफल कमीशनिंग के कुछ ही घंटे बाद इस सर्किट का कमीशन होना पारेषण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

जामगांव आर में नवनिर्मित 132/33 केवी उपकेंद्र की स्थापना से पाटन तथा दुर्ग जिले के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता और गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं पाटन-अमलेश्वर 132 केवी सर्किट-1 की कमीशनिंग से क्षेत्र की पारेषण व्यवस्था को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।

जामगांव आर उपकेंद्र के निर्माण के लिए स्वीकृत परियोजना में 2×40 एमवीए क्षमता का 132/33 केवी उपकेंद्र शामिल है। परियोजना के अंतर्गत पाटन-जामगांव 132 केवी लाइन तथा पाटन उपकेंद्र में अतिरिक्त 132 केवी फीडर बे से संबंधित कार्य भी स्वीकृत किए गए थे।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एमएस. चौहान, केएस मनोठिया, संजय पटेल, वीके. दीक्षित,  कार्यपालक निदेशक (दुर्ग क्षेत्र) शिरीष शैलेट मुख्य अभियंता (सिविल), संजय तिवारी, अब्राहम वर्गीस,  प्रसन्ना गोस्वामी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, आई. एस. कंवर,  आर. के. तिवारी,  पी. पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता, सुनील के. भुआर्या, करुणेश यादव,  विक्रम मंधान, पुष्पा पिल्लई तथा कंचन हिशीकर सहित परियोजना, ईएचटी निर्माण एवं संधारण, उपकेंद्र संचालन एवं संधारण, सिविल तथा सीएंडटीएम से जुड़े अधिकारी, अभियंता, कर्मचारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये मिलेंगे

स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा नक्सली हमले में पैर गंवाने के…

RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना

 रायपुर जमीन और मकान खरीदने वालों को सुरक्षित निवेश का भरोसा देने के लिए बने रेरा के आदेशों की भी अनदेखी हो रही है। रायपुर जिले के डूमर में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581