UP में इस साल 1 लाख पदों पर भर्ती, CM योगी ने दी बड़ी खुशखबरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा है कि इस साल उत्तर प्रदेश भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 1 लाख पदों पर भर्ती करने जा रहा है। होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई, कॉन्स्टेबल सभी को मिलाकर ये पद भरे जाएंगे। इससे पहले एक साथ 60 हजार पदों पर कॉन्स्टेबल उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बना है। यानी अभी कॉन्स्टेबल , होमगार्ड और अन्य पदों पर जो भर्ती प्रक्रिया चल रही है, वो जल्द ही पूरी करने की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित हेड ऑपरेटर/हेड ऑपरेटर (मैकेनिकल) के 936 पदों पर नियुक्ति-पत्र विवरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने इन भर्तियों के लिए अप्लाई किया है, वो सेलेक्शन प्रोसेस के लिए अपनी तैयारी अच्छे से शुरू कर दें।

यूपी में इस साल 1 लाख की भर्ती
सीएम ने कहा कि प्रदेश में पहली बार 60244 कॉन्स्टेबल पदों पर (पिछली पुलिस भर्ती) ट्रेनिंग अपने ट्रेनिंग सेंटरों में ही प्राप्त लिया। इसके साथ पहली बार उत्तर प्रदेश होमगार्ड 41 हजार पदों के लिए परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष होमगार्ड, एसआई आदि पदों को मिलाकर इस वर्ष 1 लाख पदों पर भर्ती करने जा रहा है।

होमगार्ड और UP SI भर्ती 2026
यूपी होमगार्ड के 41000+ पदों पर लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा चुकी है। जिसके बाद अब जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी होंगी। वहीं यूपी पुलिस दरोगा के 4500+ पदों के लिए मार्च में ही रिटन एग्जाम लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में फिजिकल (PET&PST) के लिए बुलाया जाएगा।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2026
होमगार्ड और दरोगा के अलावा UPRRPB उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल के 32600+ पदों के लिए जून में परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है। लिखित परीक्षा की तारीख पहले ही जारी हो गई थी। कॉन्स्टेबल, आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन, जेल वार्डर, घुड़सवार के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। ये तीन भर्तियां UPRPPB की बड़ी भर्तियां हैं, जिनमें इस साल नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
 

Related Posts

JEE Advanced 2026-27: इन दो साल 12वीं देने वाले छात्र ही कर सकेंगे IIT के लिए आवेदन

पटना  देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइटी) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस) 2027 की शैक्षणिक पात्रता को लेकर नियम स्पष्ट कर दिए गए…

GTA 6 खेलने के लिए खर्च करने होंगे 38 हजार से 1 लाख रुपये! जानें सबसे सस्ता तरीका

13 साल के लंबे इंतजार के बाद GTA 6 भारत में आ चुका है. गेम की कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है और यही वजह है कि कई गेमर्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581