तनाव दूर करने के चक्कर में ₹258 करोड़ खर्च, ऑनलाइन शॉपिंग के बाद महिला को जाना पड़ा जेल

टोक्यो 

जापान के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला ने अपना स्ट्रेस दूर करने के लिए 258 करोड़ रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली. लेकिन ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट्स में से एक भी उस तक नहीं पहुंचा. जब भी डिलीवरी बॉय उसके ऑर्डर को लेकर डोरस्टेप पर आता था तो वो किसी और के दरवाजे की घंटी बजा देता था. ऐसा इसीलिए होता था क्योंकि महिला अपना एड्रेस देने के बजाय उसे नकली पते पर भेज देती थी, जिससे ऑर्डर अपने आप कैंसिल हो जाता था। 

डिलीवरी में 45 लाख खर्च
ये सिलसिला करीब 2 साल तक चलता रहा. इस दौरान महिला ने 2000 से ज्यादा ऑर्डर कैंसिल अलग-अलग तरह से कैंसिल किए. कुछ मामलों ने उसने ऑनलाइन पार्सल की पेमेंट के लिए कन्वीनियंस स्टोर का ऑप्शन चुना था, लेकिन तय समय के अंदर पेमेंट नहीं की. जबकि कुछ मामलों ने उसने साफ तौर पर डिलीवरी बॉय से उस पार्सल को लेने से कैश ऑन डिलीवरी के वक्त इनकार कर दिया. जापानी ब्रॉडकास्टर FNN प्राइम ऑनलाइन के मुताबिक, बार-बार ऑर्डर कैंसिल होने की वजह से शुएशा (Shueisha's Jump Characters Store) को डिलीवरी और उससे जुड़े खर्चों में लगभग 75 लाख येन (करीब 45 लाख रुपये) का नुकसान हुआ। 

'मुझे बहुत सुकून मिलता था'
टीवी असाही न्यूज के अनुसार, 32 साल की योशिदा ने जांच एजेंसी को बताया, 'मुझे ऑनलाइन शॉप पर एनिमे कैरेक्टर्स के सामान देखना बहुत अच्छा लगता था. रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत ज्यादा तनाव था. जब भी मैं कोई सामान उपलब्ध होने से पहले ऑर्डर कर लेती थी, तो मुझे एक अजीब सी संतुष्टि मिलती थी और सारा तनाव दूर हो जाता था. कंपनी से मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. मैं यह सब खुद के लिए कर रही थी। 

238 नकली अकाउंट्स का यूज किया
FNN की रिपोर्ट के अनुसार, योशिदा ने लगभग 6 साल पहले इस ऑनलाइन स्टोर से शॉपिंग करना शुरू किया था. शुरुआत में वो जो भी ऑर्डर करती थी, उसे मंगाती भी थी. लेकिन, सामान ऑर्डर करने और फिर उसे तुरंत रद्द करने का यह सिलसिला अक्टूबर 2023 के आसपास शुरू हुआ और लगभग दो साल तक चलता रहा. इस दौरान उसने खरीदारी करने के लिए 238 अलग-अलग अकाउंट्स का इस्तेमाल किया।

कंपनी ने कार्रवाई की मांग की
हालांकि शुएशा कंपनी का कहना है कि महिला की इस हरकत की वजह से लंबे समय तक उन वास्तविक ग्राहकों का नुकसान हुआ, जो वास्तव में उत्पाद खरीदना चाहते थे और उन्हें न्यायपूर्ण अवसर नहीं मिला. कंपनी ने पुलिस से इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, योशिदा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप स्वीकार कर लिए हैं. जापानी कानून के तहत, धोखाधड़ी के जरिए किसी के व्यवसाय में रुकावट डालने के आरोप में अब उस पर कार्रवाई की जा रही है। 

Related Posts

अमेरिका से तनाव के बीच किम जोंग का बड़ा फैसला, परमाणु हथियारों का उत्पादन होगा तेज

फियोंगयांग नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने न्यूक्लियर मटेरियल बनाने वाली फैक्ट्रियों का दौरा किया और ज्यादा न्यूक्लियर हथियार बनाने की अपील की. किम जोंग उन का यह…

Nvidia के दो बड़े अधिकारियों की निजी जिंदगी चर्चा में, जय पुरी और सेनली चेन का मामला सामने आया

नई दिल्ली Nvidia के CEO जेनसन हुआंग के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और अब कंपनी के एक और स्टाफ के चीनी महिला के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581