देवास हादसा: ट्रक-बस टक्कर में 30+ यात्री घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

देवास.

आष्टा-कन्नौद मार्ग पर सियाघाट के समीप रविवार को भूसे से भरे मिनी ट्रक व टूरिस्ट बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, वहीं दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर चोट आई है। दोनों चालकों के प्राथमिक उपचार के बाद इनको रेफर कर दिया गया। यात्रियों में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

बताया जा रहा है टूरिस्ट बस में उत्तर प्रदेश के मेरठ के यात्री सवार थे। यह लोग ओंकारेश्वर में दर्शन करने के बाद सीहोर के लिए रवाना हुए थे। सीहोर में इनको रुककर बाद में मेरठ की ओर रवाना होना था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वो पलट गया था। बस का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

चालक को झपकी लगने से हादसा
बस में सवार यात्री पुलकित गर्ग ने बताया ओंकारेश्वर से निकलने के बाद कुबेरेश्वर धाम सीहोर पहुंचना था। रास्ते में अल सुबह बस के चालक को झपकी लगी और हादसा हो गया। हम लोग सो रहे थे, अचानक टक्कर से बस में सवार अधिकांश लोग घायल हो गए।

Related Posts

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

चंडीगढ़. पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) 26 नवंबर को मोगा से अपने चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज करेगी। पार्टी के 14वें स्थापना दिवस और संविधान…

छत्तीसगढ़ की सियासत में बयानबाजी तेज, अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर कसा तंज

रायपुर. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581