मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

मातृ एवं शिशु पोषण के लिए राज्य स्तरीय SBCC रणनीति का करेंगी विमोचन

रायपुर
गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 30 नवंबर को राज्य स्तरीय जनसंचार अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े इस अवसर पर मातृ एवं शिशु पोषण के लिए तैयार सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन संचार (SBCC) रणनीति का विमोचन करेंगी। अभियान में विभाग को तकनीकी सहयोग दे रही IPE Global की भी सहभागिता रहेगी।

अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हें महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित शासकीय योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग पौष्टिक आहार की खरीद में करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है।

राज्य स्तरीय SBCC रणनीति के जरिए समुदायों तक सरल और उपयोगी संदेश पहुंचाए जाएंगे। अभियान परिवारों में मातृ पोषण को प्राथमिकता देने और गर्भवती महिलाओं को विविधतापूर्ण, संतुलित आहार उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता बढ़ाएगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रत्येक जिले की एक पर्यवेक्षक और एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के नामांकन की व्यवस्था की गई है। राज्य स्तर पर चयनित पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की पहल से युवाओं के भविष्य संवारने की राह हो रही आसान

सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

आईआईटी में प्रवेश की राह हुई आसान, छात्रा गीतांजलि साहू के सपनों को मिली नई उड़ान त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581