छत्तीसगढ़ में ठंड और कोहरे की दोहरी मार, उत्तरी इलाकों में रात का पारा 9 डिग्री से नीचे

रायपुर.

छत्तीसगढ़ वालों अब अलमीरा से कंबल-रजाई और गर्म कपड़े बाहर निकाल लें. बीते तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है. अंबिकापुर में जहां तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा चुका है, वहीं रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर के इलाकों में भी न्यूनतम पारा 13 से 15 डिग्री सेल्सियस है.

तापमान में गिरावट से सुबह और शाम ठंड अधिक महसूस हो रही है. राजधानी में रविवार सुबह सड़कों पर कोहरा छाया रहा.  आने वाले दिनों में मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है. ऐसे में ठंड का असर और बढ़ सकता है. इस दौरान कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है.

अंबिकापुर में सबसे कम 8.5 डिग्री
प्रदेशभर में ठंड का असर दिखने को मिल रहा है. इन दिनों सबसे ज्यादा ठंडा इलाका अंबिकापुर और बलरामपुर-रामानुजगंज बना हुआ है. यहां लगातार पारा गिर रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सुकमा में 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

रायपुर में 15 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा
राजधानी रायपुर में तापमान में गिरावट का असर साफ नजर आने लगा है. तीन दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। वहीं अब यह गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. राजधानी में 29 नवंबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रह सकता है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा.

बंगाल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद
मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. हालांकि इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है. प्रदेश में आगामी दिनों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, इसलिए सुबह और रात को ठंड रहेगी.

Related Posts

एनडीएमसी की बड़ी पहल, लुटियंस दिल्ली में स्ट्रीट लाइट सुधारने पर खर्च होंगे 18.26 करोड़ रुपये

 नई दिल्ली  संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल और खर्च में बचत के उद्देश्य से नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लुटियंस दिल्ली के 700 अंधेरे स्थानों को रोशन करने की योजना…

इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग व्यवस्था होगी मजबूत, अंबाला में अलग बिजली लाइन बिछाने की तैयारी

अंबाला शहर से पंचकूला, छावनी और नारायणगढ़ तक इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बस सेवा की राह में अब बिजली का अड़ंगा दूर करने की तैयारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581