जनगणना में धर्म, जाति से लेकर बैंक खाते तक की जानकारी, दिल्ली में 45,863 ब्लॉक बनाए गए

नई दिल्ली
जनगणना का दूसरा चरण 25 जनवरी 2027 से पूरी राजधानी में एक साथ शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राजधानी को जनगणना के लिए 45,863 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में बांटा गया है। घर-घर जाकर जानकारी जुटाने के लिए 50 हजार से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। एन्यूमरेटर और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पूरी जनगणना पेपरलेस यानी डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी।

पहले चरण में 54 लाख परिवारों से ज्यादा ब्योरा दर्ज हुआ
जनगणना का पहला चरण 16 अप्रैल से 15 जून के बीच पूरा किया गया था। इसमें NDMC और MCD क्षेत्र के मकानों और परिवारों का विवरण जुटाया गया। इस दौरान दिल्ली में 75.98 लाख मकानों और 54.98 लाख परिवारों का ब्योरा दर्ज हुआ। अब दूसरे चरण में परिवारों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें खासतौर पर पलायन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे, ताकि पता चल सके कि लोग किन कारणों से दिल्ली आए। उनका पिछला निवास कहां था।

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल
दूसरे चरण में धर्म, जाति, बैंक खाते और स्वास्थ्य समेत कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। ये 2011 की जनगणना के मुकाबले 11 अधिक हैं। इन्हें 6 श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें व्यक्तिगत और पारिवारिक विवरण, भाषा एवं शिक्षा, धर्म एवं जाति, कामकाज एवं आर्थिक स्थिति, पलायन एवं पता, बैंक खाते और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी शामिल है। व्यक्तिगत विवरण में परिवार के मुखिया, सदस्यों, उनके आपसी संबंध, उम्र और वैवाहिक स्थिति के बारे में पूछा जाएगा।

पूरी प्रक्रिया पेपरलेस
एन्यूमरेटर घर-घर जाकर डिजिटल तरीके से लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे। कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करीब 46 हजार ब्लॉक में काम पूरा करने के लिए 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को तैयार किया जा रहा है।

ये प्रमुख जानकारियां पूछी जाएंगी
नाम, परिवार के मुखिया और उनसे संबंध, पता, जाति, धर्म, जन्म स्थान, पिछला निवास स्थान और पलायन का कारण। इसके अलावा बैंक खाते, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, रोजगार और आर्थिक स्थिति से जुड़े सवाल होंगे। शैक्षणिक संस्थान, पढ़ाई और विषय, उद्योग, व्यापार या सेवा की प्रकृति तथा कार्यस्थल तक आने-जाने के साधन की जानकारी भी ली जाएगी। वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट से संबंधित जानकारी भी पूछी जाएगी।

Related Posts

पांच कुख्यात माओवादियों के सफाए पर झारखंड पुलिस टीम को सम्मान, 2023 के सफल अभियान की मिली पहचान

 रांची राज्य स्थापना दिवस व सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर वीरता पदक से सम्मानित आईजी नरेंद्र सिंह व एसएसपी राकेश रंजन तथा उनकी टीम को चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ में ठंड और कोहरे की दोहरी मार, उत्तरी इलाकों में रात का पारा 9 डिग्री से नीचे

रायपुर. छत्तीसगढ़ वालों अब अलमीरा से कंबल-रजाई और गर्म कपड़े बाहर निकाल लें. बीते तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581