बीजेपी के चिंतन शिविर में महिला आरक्षण और परिसीमन पर मंथन, मोदी ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

नई दिल्ली
भाजपा का दिल्ली के पूसा रोड में शुक्रवार और शनिवार को चिंतन शिविर चला. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ 12 घंटे से ज्यादा का वक्त बिताया. भाजपा के चिंतन शिविर में जाने के लिए जब बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी दिल्ली के मुख्यालय से जा रहे थे. तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ 12 घंटे से ज्यादा का वक्त बिताएंगे. शुक्रवार को शाम पाँच बजे तीन बसों में 100 से ज्यादा राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यों के प्रभारी, सहप्रभारी और राष्ट्रीय महासचिवों के लिए बसों के किस सीट पर बैठना है ये तय किया गया था.

रात को रुकना है इसके चलते सारे पदाधिकारी अपने बैग के साथ बसों में सवार हो गए थे. खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आए और तीसरी बस में सवार होकर पूसा परिसर में रवाना हो गए. छह बजे के बाद उनका पहला सत्र था. बीजेपी के चिंतन शिविर की दिनचर्या सुबह छह बजे से शुरु होकर शाम सात बजे तक चलनी थी. दिनचर्या की शुरुआत योगा से हुई. फिर नाश्ता, बोन फायर यानि अँगीठी के साथ अनौपचारिक बातचीत और साथ ही गेमिंग को भी रखा गया था. ऐसा इसलिए ताकि नई गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के बीच अनौपचारिक रिश्ते बन सकें. संगठन के लिए जरूरी ये है कि लोगों के बीच ऐसे रिश्ते हों ताकि लोग खुलकर एक दूसरे से संवाद कर सकें.

PM की नसीहत- धरातल पर रहकर काम करें, होटल नहीं कार्यकर्ताओं के घर पर रुकें
बीजेपी के चिंतन शिविर में कुल 5 सत्र हुए हैं. 100 से ज़्यादा पदाधिकारी इस चिंतन शिविर में शामिल हुए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भी देर शाम चिंतन शिविर पहुंचे थे. फिर शनिवार सुबह 8.30 बजे ही प्रधानमंत्री मोदी पूसा रोड पहुंच गए. चिंतन शिविर में करीब 12 घंटे बिताया. राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ नाश्ता किया फिर लंच भी उनके साथ किया. साथ में कई पहलुओं पर उनके साथ बातचीत की. चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों से कहा कि धरातल पर रहकर काम करें. किसी पर अपने विचार ना थोपें और कहीं आप जाएं तो होटलों के मुक़ाबले अपने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के घर रुकने को प्राथमिकता दें.

चिंतिन शिविर में किन मसलों पर हुई बात
चिंतन शिविर में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन संशोधन विधेयक जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. आम लोगों के बीच कैसे पदाधिकारी अपनी विनम्रता और ज़मीनी स्तर पर काम करें. उसको लेकर तमाम बातें प्रधानमंत्री की तरफ से बताई गई. राष्ट्रीय पदाधिकारियों के लिए एक SOP भी देने की बात कही गई ताकि बीजेपी के पदाधिकारी अपने अनुशासन के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रभावित कर सकें. 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव बीजेपी के नई टीम के एक चुनौती है और इसके चलते इस चिंतन शिविर की भूमिका अहम हो जाती है.

 

Related Posts

टीएमसी के अभिषेक बनर्जी पर पुलिस का शिकंजा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्जी वीडियो दिखाने पर एफआईआर दर्ज

कोलकाता जोड़ा फूल और पार्टी के नाम पर दावा ठोकने के लिए एफिडेविट तैयार करने में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल को लेकर ममता गुट ने ऋतब्रत बनर्जी समेत कई लोगों…

भारत-डेनमार्क रणनीतिक साझेदारी को नई उड़ान, रक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग और स्वच्छ ऊर्जा में बढ़ेगा सहयोग

नई दिल्ली डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने भारत को महाशक्ति बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में दुनिया भारत की बढ़ती आर्थिक और भू-राजनीतिक ताकत का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581