मन की बात में ड्रग्स पर चिंता, चॉकलेट से लेकर गुड़ के निर्यात तक बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली
 देश के युवाओं की प्रतिभा और उनके बड़े सपनों के बीच नशे की लत एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 140वें एपिसोड में देश में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ड्रग्स युवाओं के सपनों के सामने बड़ी बाधा बन रहा है। हालांकि, उन्हें इस बात का संतोष है कि अब नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है और देशभर में 'नशा मुक्त युवा अभियान' भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने नशे की लत से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करने वाले एक युवा से बातचीत भी की।

युवाओं के सपनों के सामने बड़ी चुनौती बना नशा
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में नशे की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग और देश के अलग-अलग हिस्सों की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है। इसके जरिए समाज के सामने मौजूद चुनौतियों पर भी चर्चा की जाती है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज वह सबसे पहले ड्रग्स यानी नशे की लत जैसे गंभीर विषय पर बात करना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में भारत के युवाओं की प्रतिभा की चर्चा हो रही है। देश के युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इन सपनों के सामने नशा एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ा है। ऐसे में युवाओं को इस खतरे से बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

नशे के खिलाफ बढ़ रही समाज की सक्रियता
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। 'नशा मुक्त युवा अभियान' भी जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई प्रेरक उदाहरण सामने आ रहे हैं, जहां युवाओं ने अपनी इच्छाशक्ति के दम पर नशे की लत को पीछे छोड़कर जिंदगी को नई दिशा दी है।

पीएम मोदी के मुताबिक, इन युवाओं ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए खुद को संभाला और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। उनकी कहानियां दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन सकती हैं।

नशे की लत छोड़ने वाले युवा से की बातचीत
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐसे युवा से बातचीत की, जिसने हिम्मत और इच्छाशक्ति के दम पर नशीले पदार्थों की लत से छुटकारा पाया। उसकी उपलब्धि की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह उसे एक बार फिर बधाई देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस युवा ने साबित किया है कि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युवा की बातें सुनकर उन लोगों को भी ताकत मिलेगी, जो नशे की लत छोड़कर सामान्य जीवन में लौटना चाहते हैं। उन्होंने जोर दिया कि परिवार और देश दोनों के लिए यह बेहद जरूरी है कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। इसके साथ ही उन्होंने युवा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इन टॉपिक पर भी बोले पीएम मोदी
'मन की बात' के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'देश के अलग-अलग हिस्सों से उद्यमी चॉकलेट बनाने के क्षेत्र में नए विचारों के साथ आगे आ रहे हैं। आज, इस क्षेत्र में कई स्टार्टअप नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। कई स्टार्टअप्स ने स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सामग्रियों का इस्तेमाल करके नए फ्लेवर तैयार किए हैं। इससे हमारे किसानों, महिलाओं और युवा उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'चॉकलेट और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के बीच भी एक खास संबंध है-खास तौर पर ऊंट के दूध से बनी चॉकलेट। अमूल स्थानीय ऊंट पालकों से लिए गए दूध का इस्तेमाल करके चॉकलेट, केसर के स्वाद वाला दूध और 'राजभोग' आइसक्रीम जैसे उत्पाद बनाता है…'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'गुजरात के वडनगर में एक अनोखा संग्रहालय है। इसका नाम 'अनंत अनादि वडनगर पुरातत्व संग्रहालय' है। वडनगर में हुई पुरातात्विक खुदाई के दौरान, इतिहास के अलग-अलग कालखंडों से जुड़ी कई कलाकृतियां मिलीं। यह संग्रहालय उसी जगह पर बनाया गया है, जहां ये खुदाई की गई थी। यहां एक विशेष रास्ता बनाया गया है, जहां से आप जमीन के कई मीटर नीचे की गई खुदाई को देख सकते हैं।'
'मन की बात' के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'सदियों से गुड़ हमारे घरों का स्वाद और सेहत का खजाना रहा है; अब यह दुनिया तक पहुंच रहा है। तमिलनाडु के इरोड का ऑर्गेनिक ताड़ का गुड़ पहली बार यूरोप पहुंचा है। इसमें गुड़ का पारंपरिक स्वाद तो है ही, साथ ही यह उच्च गुणवत्ता वाला भी है…'

Related Posts

चार दशक का संघर्ष सफल, मदुरै के दीपथून पर पहली बार जला कार्तिगई दीपम

 मदुरै सनातन के लिए शनिवार ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाला दिन रहा। आखिर हो भी क्यों न, 150 से अधिक वर्षों में पहली बार तमिलनाडु के मदुरै में स्थित…

राम-जानकी विवाह की परंपरा निभाने जनकपुर से अयोध्या आए 51 श्रद्धालु, पहली बार ट्रेन से पहुंचे

नई दिल्ली अयोध्या में इन दिनों श्रीराम विवाह महोत्सव की धूम है. इसी बीच भारत और नेपाल के पुराने धार्मिक रिश्तों की एक खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली. नेपाल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581