60 साल का इंतजार खत्म, परिवार में बेटी के जन्म पर 50 हजार मेहमानों को न्योता

जींद
बेटी के जन्म पर खुशियां मनाने की परंपरा को एक परिवार ने भव्य उत्सव का रूप दिया है। सफीदों के रियल एस्टेट कारोबारी नरेंद्र बैरागी के परिवार में 60 साल बाद बेटी का जन्म हुआ है। परिवार की तीसरी पीढ़ी में जन्मी राधा के स्वागत में रविवार को 'राधा का मंगलोत्सव' आयोजित किया जा रहा है। इसमें हरियाणा सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र से करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। बेटी के जन्म की खुशी में आयोजित इस उत्सव में मेहमानों के लिए 71 प्रकार के पकवानों की शाही थाली तैयार की जा रही है।

4 एकड़ में सजाया गया विशाल पंडाल
कार्यक्रम के लिए सफीदों के जींद रोड स्थित ट्रक यूनियन ग्राउंड में 4 एकड़ में विशाल पंडाल सजाया गया है, जबकि मेहमानों के वाहनों के लिए 5 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य मेहमानों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाई गई हैं। व्यवस्थाएं संभालने के लिए सैकड़ों स्वयंसेवकों, सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

71 पकवानों की थाली में विदेशी फल से लेकर हरियाणवी स्वाद
मेहमानों के लिए तैयार की जा रही विशेष थाली में इंपोर्टेड फल, 10 प्रकार के स्नैक्स, 9 सब्जियां, 7 मिठाइयां और विभिन्न प्रकार की रोटियां शामिल हैं। इसके अलावा फास्ट फूड और पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे। हरियाणवी खानपान की झलक दिखाने के लिए हरा साग, गुड़, शक्कर और बूरा भी मेन्यू में रखा गया है। भोजन तैयार करने के लिए 500 से अधिक कारीगर लगाए गए हैं, जबकि परोसने के लिए 1000 वेटर तैनात रहेंगे। मेहमानों के स्वागत के लिए जोधपुरी लड्डू भी तैयार किए जा चुके हैं।

भक्ति और हरियाणवी संस्कृति का संगम होगा
बेटी का नाम राधा होने के चलते कार्यक्रम की थीम राधा रानी पर आधारित रखी गई है। उत्सव में वृंदावन के कुंज बिहारी दास जी महाराज, उमा लहरी, शीतल पांडेय और मयंक बृजवासी सहित कई भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है। सुबह से शाम तक राधा रानी के भजनों और गुणगान से माहौल भक्तिमय रहेगा। इसके साथ ही हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया, केडी, एमडी, बिंदर दनौदा और गगन भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। स्थानीय लोक कलाकारों को भी मंच दिया जाएगा।

कुआं पूजन की रस्म दोपहर 3 बजे
परिवार में कुआं पूजन की परंपरा दशकों से चली आ रही है। इसी परंपरा के अनुसार रविवार को दोपहर करीब 3 बजे कुआं पूजन किया जाएगा। परिवार का कहना है कि बेटी के जन्म को यादगार बनाने के साथ ही इस आयोजन के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान का संदेश देना है। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से भी जोड़कर संदेश दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नहीं आएंगे, कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना
सीएम नायब सिंह सैनी विदेश में होने के कारण उत्सव में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर, आधा दर्जन मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, राष्ट्रीय महामंत्री विप्लब देव, 15 से अधिक मेयर और चेयरमैन सहित कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। विपक्ष के प्रमुख नेताओं और स्वामी राघवानंद व संपूर्णानंद सहित कई संतों को भी आमंत्रित किया गया है।

पिता का राजनीतिक सपना पूरा करने के लिए छोड़ी पायलट की नौकरी
बेटी के जन्म पर इतने बड़े आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे कैप्टन योगेश बैरागी करीब 10 साल तक पायलट रहे। इस दौरान उन्होंने 6 हजार से अधिक फ्लाइंग घंटे पूरे किए। पिता नरेंद्र बैरागी का राजनीति में आने का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने 2023 में पायलट की नौकरी छोड़ दी और राजनीति में सक्रिय हो गए। 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें जुलाना से टिकट दिया, जहां उनका मुकाबला अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फौगाट से हुआ। योगेश बैरागी ने चुनाव में उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन करीब 5 हजार वोटों से हार गए। इस समय योगेश बैरागी हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के चैयरमेन है।

नरेंद्र बैरागी के तीन बेटों में योगेश सबसे छोटे
नरेंद्र बैरागी के तीन बेटों में योगेश सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई अरुण पिता के साथ रियल एस्टेट कारोबार संभालते हैं, जबकि दूसरे भाई डॉक्टर हैं। परिवार में 28 अक्टूबर 2025 को जन्मी राधा तीसरी पीढ़ी की पहली बेटी है। इससे पहले परिवार में बेटियों का जन्म नहीं हुआ था। परिवार में नरेंद्र बैरागी की एक बुआ थीं। राधा के जन्म ने परिवार में दशकों बाद बेटी की किलकारी गूंजने की खुशी को एक बड़े सामाजिक उत्सव में बदल दिया है।

Related Posts

तिहरे हत्याकांड की बरसी पर गूंजा सिमी का मुद्दा, रामेश्वर शर्मा ने खंडवा को लेकर कही बड़ी बात

भोपाल/ खंडवा. भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार रात राष्ट्रभक्त वीर युवा मंच की ओर से तिहरे हत्याकांड की बरसी पर आयोजित सभा में कहा कि…

लखनऊ में विकास को रफ्तार, आईटी सिटी की पांच सड़कों पर 95.77 करोड़ होंगे खर्च

लखनऊ लखनऊ में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की आईटी सिटी में जहां बिजली, सीवर समेत सभी बुनियादी सुविधाएं भूमिगत होंगी, वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581