दिसंबर में भोपाल-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, रानी कमलापति समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

भोपाल
 दिसंबर में प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज–एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच दो-दो ट्रिप ट्रेन संचालित होगी। इसका फायदा भोपाल के यात्रियों को भी मिलेगा। ट्रेन का ठहराव बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों पर रहेगा। इससे यात्रियों को बेंगलुरु जाने के लिए दूसरे स्टेशनों से ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रयागराज–एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल
गाड़ी संख्या 04151 प्रयागराज–एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 16 और 23 दिसंबर को बुधवार शाम 6 बजे प्रयागराज से रवाना होगी। यह अगले दिन बीना सुबह 7:25 बजे, रानी कमलापति सुबह 9:30 बजे और इटारसी सुबह 11 बजे पहुंचेगी। ट्रेन शनिवार सुबह 7 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

एसएमवीटी बेंगलुरु–प्रयागराज स्पेशल
वापसी में गाड़ी संख्या 04152 एसएमवीटी बेंगलुरु–प्रयागराज स्पेशल 19 और 26 दिसंबर को शनिवार सुबह 7 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी। यह इटारसी दोपहर 12:35 बजे, रानी कमलापति दोपहर 2:15 बजे और बीना शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। सोमवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

24 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
ट्रेन में कुल 24 कोच रहेंगे। इनमें एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, 11 स्लीपर, सात सामान्य और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रास्ते में नागपुर, बल्लारशाह, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंटकल और येलहंका सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

भोपाल के यात्रियों को फायदा
इस ट्रेन से भोपाल और आसपास के यात्रियों को बेंगलुरु के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। खासकर नौकरी, पढ़ाई और कामकाज के सिलसिले में बेंगलुरु जाने वालों को राहत मिलेगी। साथ ही इटारसी और बीना के यात्रियों को भी इस स्पेशल ट्रेन से यात्रा का विकल्प मिलेगा। 

Related Posts

मध्य प्रदेश में DGP को लेकर असमंजस, कैलाश मकवाणा की विदाई या एक्सटेंशन पर नजरें

भोपाल  मध्य प्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक (DGP) की नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सस्पेंस बढ़ता जा रहा है. मौजूदा DGP कैलाश मकवाणा का कार्यकाल 30 नवंबर…

मोहन सरकार में प्रभारी मंत्रियों का नया कार्यविभाजन संभव, भोपाल या उज्जैन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं विजयवर्गीय

भोपाल  मध्यप्रदेश की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश सरकार करीब आधा दर्जन मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581