द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गुरुग्राम, 2.24 किलोमीटर लंबा 6-लेन कॉरिडोर होगा तैयार

गुरुग्राम.

गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) के जमा कार्य के रूप में इसका निर्माण करेगा। परियोजना पर आने वाला पूरा खर्च जीएमडीए वहन करेगा।

इससे न केवल निर्माण की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि नए सिरे से अध्ययन और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में लगने वाला समय भी बचेगा। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर प्रस्तावित 2.24 किलोमीटर लंबे छह लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की अनुमानित लागत 455.22 करोड़ रुपये है। यह परियोजना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे के बीच संपर्क को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पिछले महीने सरकार ने परियोजना की जिम्मेदारी जीएमडीए को सौंपी थी।

निर्माण कराने की सिफारिश की
इसके बाद जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुष्यंत कुमार बेहेरा ने पदभार संभालने के बाद परियोजना की समीक्षा की और इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। संबंधित अभियंताओं के साथ विस्तृत चर्चा के बाद जीएमडीए ने प्रस्ताव दोबारा तैयार कर एनएचएआई से निर्माण कराने की सिफारिश की। एनएचएआई पहले ही इस सड़क का अध्ययन कर डिजाइन तैयार कर चुका है।

Related Posts

रिढ़ाना से दोदवा तक बदलेगी पेयजल व्यवस्था, नए आरसीसी टैंक और ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे

चंडीगढ़ गोहाना क्षेत्र के पांच गांवों में पेयजल संकट दूर करने के लिए बड़े स्तर पर जलघर और पाइपलाइन से जुड़े काम शुरू होने जा रहे हैं। रिढ़ाना, बरोदा ठुठान,…

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

चंडीगढ़. पुनर्वास कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवारों को मालिकाना हक देने के प्रशासन के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस फैसले पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581