उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी काशी पहुंचे। काशी की प्राचीन धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए दोनों ने अपने दौरे की शुरुआत काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन से की। मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने लोकमंगल, जनकल्याण और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद पहुंचे विश्वनाथ धाम

बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां गर्भगृह में दोनों ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया। उन्होंने देश में सुख, शांति और समृद्धि के साथ लोककल्याण एवं जनहित की कामना करते हुए बाबा का आशीर्वाद लिया।

अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर किया स्वागत

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों ने काशी की आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप दर्शन-पूजन किया।

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

  • Related Posts

    रिढ़ाना से दोदवा तक बदलेगी पेयजल व्यवस्था, नए आरसीसी टैंक और ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे

    चंडीगढ़ गोहाना क्षेत्र के पांच गांवों में पेयजल संकट दूर करने के लिए बड़े स्तर पर जलघर और पाइपलाइन से जुड़े काम शुरू होने जा रहे हैं। रिढ़ाना, बरोदा ठुठान,…

    द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गुरुग्राम, 2.24 किलोमीटर लंबा 6-लेन कॉरिडोर होगा तैयार

    गुरुग्राम. गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) गुरुग्राम महानगर विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

    मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

    पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

    पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

    चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

    चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

    पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

    पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

    पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

    पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

    सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

    सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581