पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

अमृतसर.

पंजाब में ठंड हल्की हल्की बढ़ रही है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट जारी है, लेकिन रात का तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। इसी बीच धुंध का असर भी देखने को मिल रहा है। शहरों से बाहर खुले मैदानों में दिन की शुरुआत हल्की-हल्की धुंध के साथ हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने भी धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर रखा है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य का तापमान आने वाले दिनों में थोड़ा-थोड़ा गिर सकता है। जिलों का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। 

राज्य में दो दिन धुंध का यलो अलर्ट रहेगा
28 नवंबर: शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
29 नवंबर: रविवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
30 नवंबर: सोमवार व आने वाले दिनों में मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। इस दौरान मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

जानें 3 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम
वर्षा: पूरे सप्ताह के दौरान राज्य में किसी महत्वपूर्ण वर्षा की संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान: –
पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।
सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान: –
उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान 04 से 06 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 06 से 08 डिग्री के बीच रह सकता है।
पूरे सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में हलकी गिरावट दर्ज
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के करीब बना रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर में 25.0 डिग्री, लुधियाना में 25.0 डिग्री और पटियाला में 25.2 डिग्री तापमान रहा। बठिंडा में 27.8 डिग्री और फिरोजपुर (AWS) में 27.7 डिग्री दर्ज हुआ। गुरदासपुर में 24.4 डिग्री और थेन डैम में 23.0 डिग्री तापमान रहा। मोहाली में 25.9 डिग्री और संगरूर में 26.2 डिग् रीअधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Related Posts

लैपटॉप में मिले सैकड़ों आधार रिकॉर्ड, साइबर अपराधियों को डेटा बेचने की आशंका

पटना आधार कार्ड में नाम, पता और दूसरी व्यक्तिगत जानकारियों में बदलाव कराने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पटना में खुलासा हुआ है। साइबर थाना की पुलिस ने…

रोहतक गैंगवार में विदेशी कनेक्शन उजागर, यूपी के इनामी अपराधी ने रची थी पूरी साजिश

हिसार/बागपत. रोहतक में हुई गैंगवार में बागपत के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रवि राठी का नाम सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर उसने खुद वारदात की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581