रूस का अनोखा प्रयोग: दिमाग में इलेक्ट्रोड और पीठ पर कैमरा, अब जासूसी करेंगे कबूतर!

सोचिए आपकी छत पर बैठा एक आम कबूतर असल में एक उड़ता हुआ कैमरा है. वह आपके घर के ऊपर से गुजर रहा है, लेकिन आपको पता भी नहीं कि उसकी पीठ पर कैमरा लगा है और उसके दिमाग में इलेक्ट्रोड लगाए गए हैं. उससे भी हैरान करने वाली बात यह है कि कोई इंसान दूर बैठकर उसकी उड़ान की दिशा बदलने की कोशिश कर रहा है.

सुनने में यह किसी हॉलीवुड साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन रूस की एक टेक्नोलॉजी कंपनी इसे हकीकत बनाने का दावा कर रही है. कंपनी का नाम Neiry है. इसने कबूतरों को 'Biodrone' यानी जैविक ड्रोन का नाम दिया है.

इन पक्षियों के दिमाग में इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं, पीठ पर एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक बैग होता है और सीने पर कैमरा लगाया जाता है. इसके बाद ये कबूतर आसमान में उड़कर तस्वीरें लेते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंपनी अब इस तकनीक को सिर्फ प्रयोगशाला तक नहीं रखना चाहती.

नवंबर 2026 में Neiry ने रूस में इन कबूतरों की मदद से हवाई तस्वीरें लेने के लिए कमर्शियल ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रूबल प्रति वर्ग किलोमीटर बताई गई है.

यानी अब आसमान से तस्वीरें लेने के लिए सिर्फ ड्रोन ही नहीं, बल्कि दिमाग में चिप लगाए कबूतर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं. लेकिन आखिर यह तकनीक काम कैसे करती है? क्या कोई इंसान सच में कबूतर को रिमोट से उड़ा सकता है? और क्या भविष्य में ऐसे पक्षियों का इस्तेमाल जासूसी के लिए भी हो सकता है?

कबूतर के दिमाग में क्या लगाया गया है?
इस तकनीक को समझने के लिए पहले कबूतर के शरीर पर लगे सिस्टम को समझना होगा. Neiry ने कबूतरों के दिमाग के कुछ खास हिस्सों में छोटे इलेक्ट्रोड लगाए हैं. इन इलेक्ट्रोड को एक इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा जाता है. यह सिस्टम कबूतर की पीठ पर लगे छोटे बैग में रहता है. इसके साथ GPS और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी लगाए जाते हैं.

कबूतर के सीने पर एक छोटा कैमरा लगाया जाता है, जो उड़ान के दौरान नीचे की तस्वीरें लेता है.

दिमाग में लगे इलेक्ट्रोड का काम क्या है?
हमारा दिमाग शरीर के अलग-अलग हिस्सों को चलाने के लिए इलेक्ट्रिकल सिग्नल का इस्तेमाल करता है. इसी सिद्धांत पर Neiry काम कर रही है. कंपनी के सिस्टम से दिमाग के खास हिस्सों में इलेक्ट्रिकल सिग्नल भेजे जाते हैं. इनका मकसद कबूतर की दिशा बदलने की इच्छा को प्रभावित करना है.

आसान भाषा में समझें तो अगर ऑपरेटर चाहता है कि कबूतर एक खास दिशा में मुड़े, तो सिस्टम उस दिशा से जुड़े सिग्नल भेजने की कोशिश करता है.

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कबूतर के दिमाग में कोई कंप्यूटर फिट कर दिया गया है जो उसकी हर हरकत को नियंत्रित करता है. कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रोड के जरिए उसकी दिशा प्रभावित की जाती है, जबकि उड़ने और रास्ते में आने वाली बाधाओं से बचने का काम पक्षी अपनी प्राकृतिक क्षमता से करता है.

क्या मोबाइल या कंप्यूटर से कंट्रोल होता है यह कबूतर?
इस तकनीक में GPS और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम की अहम भूमिका है. ऑपरेटर कबूतर की लोकेशन देख सकता है और उसे उड़ान के लिए पहले से एक रास्ता भी दे सकता है.

कंपनी का दावा है कि कबूतरों को दूर से दिशा बदलने के लिए निर्देश दिए जा सकते हैं. Neiry के मुताबिक, 100 किलोमीटर से ज्यादा दूरी से भी इन पक्षियों की उड़ान को प्रभावित किया गया है. यानी हर समय किसी व्यक्ति को कबूतर के साथ रहने की जरूरत नहीं है. एक तय रास्ता अपलोड करके भी उसे उड़ान के लिए भेजा जा सकता है.

कंपनी ने यह भी दावा किया है कि उसके कबूतरों को नॉर्मल ड्रोन की तरह उड़ना सिखाने की जरूरत नहीं पड़ती. वे अपनी नैचुरल उड़ान क्षमता का इस्तेमाल करते हैं.

10 घंटे तक उड़ सकता है यह बायोड्रोन?
Neiry के मुताबिक, उसके कबूतरों ने लैब से बाहर 100 से ज्यादा उड़ानें पूरी की हैं और 1,000 से अधिक तस्वीरें ली हैं. कंपनी का दावा है कि इनकी सबसे लंबी उड़ान 10 घंटे से ज्यादा रही है. यहां एक दिलचस्प अंतर है. सामान्य ड्रोन को उड़ाने के लिए मोटर और बड़ी बैटरी की जरूरत होती है. बैटरी खत्म होने पर उसे वापस लाना या चार्ज करना पड़ता है.

लेकिन कबूतर अपनी नैचुरल ताकत से उड़ता है. उसे हवा में बने रहने के लिए मोटर चलाने की जरूरत नहीं होती. इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और कैमरे को चलाने के लिए अलग पावर सिस्टम लगाया जाता है.

जासूसी से लेकर बिजली की लाइनों की निगरानी तक, कहां होगा इस्तेमाल?
इस तकनीक का सबसे बड़ा इस्तेमाल निगरानी और हवाई तस्वीरें लेने में हो सकता है. मान लीजिए किसी कंपनी को सैकड़ों किलोमीटर लंबी बिजली की लाइनों की जांच करनी है. इसके लिए कर्मचारियों को कई मुश्किल जगहों तक पहुंचना पड़ता है. सामान्य ड्रोन भी हर इलाके में आसानी से नहीं उड़ाए जा सकते.

ऐसे में कंपनी का दावा है कि बायोड्रोन कबूतर इन जगहों की तस्वीरें लेने में मदद कर सकते हैं. Neiry ने बिजली की लाइनों, पाइपलाइन, गैस वितरण केंद्रों और शहरी इलाकों की निगरानी को अपनी तकनीक के संभावित इस्तेमाल में शामिल किया है. इसके अलावा पर्यावरण की निगरानी और हवाई सर्वे जैसे काम भी किए जा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि तस्वीरें ग्राहकों को देने से पहले AI की मदद से उनमें दिखाई देने वाले लोगों के चेहरे ब्लर कर दिए जाते हैं.

Related Posts

सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझें चमकने वाली है किस्मत, मिल सकते हैं शुभ संकेत

सोते समय हर किसी को कोई न कोई सपना जरूर आता है. कई बार सुबह उठने के बाद भी कुछ सपने अच्छी तरह याद रहते हैं, तो कुछ थोड़ी देर…

उत्तराखंड PCS से लेकर JE तक 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी, जुलाई 2027 तक होंगी परीक्षाएं

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026-27 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 11 विभागों की विभिन्न परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। परीक्षाओं का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581