मलेशिया को हराकर भारत का फाइनल में धमाका, 28 नवंबर को चीन से होगी खिताबी भिड़ंत

नई दिल्ली
 भारतीय महिला हॉकी टीम ने विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने मलेशिया को 6-2 के बड़े अंतर से मात दी। भारत का फाइनल में चीन से सामना होगा।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। भारतीय टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है।

दीपिका ने फिर किया कमाल
सेमीफाइनल मैच में दीपिका ने एक बार फिर कमाल दिखाया और दो गोल दागे। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। भारत को पहले क्वार्टर में मुमताज खान ने गोल कर बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और दो गोल किए. 18वें मिनट में नवनीत कौर ने गोल दाला, वहीं दीपिका ने 25वें और 30वें मिनट में गोल किया। मलेशिया ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया। पहले हाफ तक भारतीय टीम 4-1 से आगे थी।

सुनेलिटा टोप्पो ने तीसरे क्वार्टर में भारत की बढ़त को 5-1 कर दिया। आखिरी क्वार्टर में मलेशिया ने एक गोल दागकर अंतर को कम किया। मगर भारत के लिए इशिका ने एक गोल कर भारत को 6-2 से जीत दिला दी।

चीन से होगा खिताब के लिए मुकाबला
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में चीन ने जापान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब 28 नवंबर को खिताबी मुकाबले में भारत और चीन आमने-सामने होंगे।

Related Posts

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, बेन स्टोक्स को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऋषभ पंत से धमाकेदार…

क्राउन ज्वेल में गंभीर चोट के बाद ब्रॉनसन रीड का निधन, WWE ने जताया गहरा दुख

नई दिल्ली WWE (वर्ल्ड रेसल‍िंग एंटरटेनमेंट) की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज रेसलिंग स्टार ब्रॉनसन रीड का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581