फ्लाइट में सीट बदली तो एयरोब्रिज पर फंसे शिवराज सिंह चौहान, उठे सवाल

भोपाल
 दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सीट बदलने और एयरपोर्ट प्रोटोकॉल की कथित चूक के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। यह घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री के ओएसडी भूपेंद्र सिंह परस्ते ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से शिकायत दर्ज कराई है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान नियमित उड़ान से भोपाल से दिल्ली जा रहे थे। बताया जाता है कि वे सामान्यतः अन्य यात्रियों को पहले आगे बढ़ने देते हैं और खुद बाद में विमान में चढ़ते हैं। जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो तय प्रोटोकॉल के तहत ड्यूटी मैनेजर सिद्धार्थ यादव वहां मौजूद नहीं थे।

सीट बदलने की सूचना नहीं मिली थी
पत्र में आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय मंत्री की सीट बदली गई, लेकिन इसकी जानकारी समय पर नहीं दी गई. इससे यात्रा की तैयारी और व्यवस्थाओं पर असर पड़ा। 
प्रोटोकॉल स्टाफ की अनुपस्थिति से हुई परेशानी
शिकायत के अनुसार, एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल स्टाफ मौजूद नहीं था. इस कारण रिसीविंग और लगेज प्रबंधन में परेशानी हुई. आमतौर पर केंद्रीय मंत्रियों की यात्रा के दौरान इन व्यवस्थाओं के लिए स्टाफ तैनात रहता है। 

एयरोब्रिज पर इंतजार और सीट को लेकर आपत्ति
शिकायत में कहा गया है कि ड्यूटी मैनेजर की गैरमौजूदगी में अधीनस्थ स्टाफ केंद्रीय मंत्री को आगे ले गया और एयरोब्रिज पर खड़ा कर दिया। साथ ही, बिना पूर्व सूचना के विमान भी बदल दिया गया था। कुछ समय इंतजार करने के बाद जब वे विमान में दाखिल हुए तो स्टाफ ने पाया कि उनकी आवंटित सीट पर कोई अन्य यात्री बैठा है। इस स्थिति पर आपत्ति जताई गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर की शिकायत के आधार पर ओएसडी भूपेंद्र सिंह परस्ते ने नागरिक उड्डयन मंत्री के निजी सचिव श्रीकेश लाठकर को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया।

एयरपोर्ट प्रशासन का पक्ष
इस पूरे घटनाक्रम पर भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुजीत कुमार पोद्दार ने कहा कि घटना कुछ दिन पहले की है। उनके अनुसार, केंद्रीय मंत्री की सीट पहली कतार में तय थी, लेकिन अचानक विमान बदलने के कारण सीट व्यवस्था में बदलाव आया, जिससे असुविधा हुई। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने यह भी बताया कि घटना के बाद एयरलाइन के साथ बैठक कर मामले को सुलझा लिया गया है और संबंधित पक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की चूक दोबारा न हो।

जांच और कार्रवाई की मांग
केंद्रीय मंत्री के स्टाफ ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पूरे मामले में लापरवाही की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. पत्र में सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करने की बात भी कही गई है. फिलहाल, इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन, CISF और इंडिगो की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. उनका पक्ष आने के बाद ही स्थिति ज्यादा साफ हो सकेगी. अब सबकी नजर इस पर है कि मंत्रालय इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है और क्या नहीं। 

Related Posts

यूपी बनेगा मेडिकल स्टार्टअप का हब, योगी सरकार में मेडिकल इनोवेशन की बड़ी तैयारी

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र में आएगी क्रांति, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टर बन सकेंगे आंत्रप्रेन्योर एम्स के बाद यूपी में पहली बार राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने अपनाई राष्ट्रीय स्टार्टअप…

बाल विवाह मुक्त उत्तर प्रदेश की पहल तेज, 23.16 लाख लोगों ने लिया जागरूकता और रोकथाम का संकल्प

बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार, 23.16 लाख से अधिक लोगों ने ली शपथ 75 जिलों में विभागीय समन्वय से अभियान संचालित, 2.82 लाख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581