IRF पर शिकंजा कसने की तैयारी, UAPA के तहत कार्रवाई कर सकेंगे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर कार्रवाई को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी अधिकार दे दिए हैं. अब राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेसों के प्रशासन इस संगठन के फंड, बैंक खातों और संपत्तियों पर रोक लगाने जैसी कार्रवाई कर सकेंगे। 

गुरुवार को गृह मंत्रालय ने इस संबंध मं गजट अधिसूचना जारी की. इसमें UAPA की धारा 42 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह अधिकार दिया गया है. दरअसल, केंद्र सरकार ने 13 नवंबर को IRF को गैरकानूनी संगठन घोषित करते हुए उस पर लगा प्रतिबंध आगे बढ़ाया था। 

क्या कार्रवाई कर सकेंगी राज्य सरकारें?

UAPA की धारा 7 के तहत सरकार को यह अधिकार है कि वह किसी गैरकानूनी संगठन के फंड, बैंक खातों और दूसरी वित्तीय संपत्तियों के इस्तेमाल या पैसे के लेन-देन पर रोक लगा सके. अगर शक हो कि संगठन इन पैसों का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों के लिए कर रहा है तो अधिकारी इसकी जांच भी कर सकते हैं। 

वहीं, धारा 8 के तहत राज्य सरकारें उन घरों, इमारतों और या दूसरी जगहों पर रोक लगा सकती है जिनका इस्तेमाल गैरकानूनी संगठन की गतिविधियों के लिए होने का शक है. इस आदेश के बाद अधिकारी ऐसी जगहों पर लोगों के आने-जाने को नियंत्रित कर सकते हैं और वहां रखे सामान या संपत्तियों के इस्तेमाल पर भी रोक लगा सकते हैं। 

क्या है इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन
इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है. इसकी स्थापना फरवरी 1991 में मुंबई में डॉ. जाकिर नाइक ने की थी. जाकिर नाइक इस संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष हैं. भारत सरकार ने UAPA के तहत इस संगठन पर लगे प्रतिबंध को अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है. केंद्र सरकारने अब इसपर कार्रवाई को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी अधिकार दे दिए हैं। 

Related Posts

क्या 2027 में AI बनेगा वैश्विक संकट की वजह? रिसर्चर की चेतावनी ने चौंकाया

 नई दिल्ली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का आज के समय में काफी इस्तेमाल हो रहा है. इसकी मदद से अभी लोग अपना काम आसान बना रहे हैं, जबकि एक AI रिसर्चर…

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को ₹2.06 लाख तक एरियर मिलने की उम्मीद, जानें पूरा गणित

नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एरियर को लेकर एक अहम अनुमान सामने आया है। अगर सरकार 8वें वेतन आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581