राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, बेटे और गनमैन के साथ कर रही थीं सफर

रायपुर

 राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बलौदाबाजार में कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौटते समय खरोरा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद के हाथ में चोट आई है। उनके साथ कार में सवार गनमैन और चालक भी घायल हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में सांसद लक्ष्मी वर्मा, उनका बेटा, गनमैन और चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सांसद के बेटे के घायल होने की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

इसी मार्ग पर कुछ देर पहले भी एक सड़क हादसा हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

दोनों हादसों की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे में शामिल वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related Posts

दिसंबर में भोपाल-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, रानी कमलापति समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

भोपाल  दिसंबर में प्रयागराज से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज–एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच दो-दो ट्रिप ट्रेन संचालित होगी। इसका…

मोहन सरकार में प्रभारी मंत्रियों का नया कार्यविभाजन संभव, भोपाल या उज्जैन की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं विजयवर्गीय

भोपाल  मध्यप्रदेश की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। प्रदेश सरकार करीब आधा दर्जन मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581