IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

बेंंगलुरु
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हेड कोच स्टीफन फ्लेम‍िंग ने टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन का खुलकर बचाव किया है. संजू ने आईपीएल (Indian Premier League) 2026 में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन अर्धशतक जड़ने वाले सैमसन आईपीएल में अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए हैं. CSK के लिए डेब्यू सीजन खेल रहे सैमसन ने शुरुआती दो मैचों में सिर्फ 6 और 7 रन बनाए हैं, जिसके बाद उनकी फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे.

हालांकि, फ्लेमिंग ने इन तमाम चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा; वह हर मैच में रन नहीं बना सकता. यह T20 क्रिकेट है. पंजाब के ख‍िलाफ  वह एक एज देकर आउट हुआ. लेकिन वह अच्छी फॉर्म में है, अभ्यास भी शानदार कर रहा है. जब वह चल पड़ता है, तो मैच विनर साबित होता है. दो पारियों से किसी खिलाड़ी को जज नहीं किया जा सकता.

सैमसन कैसे हुए आउट?
सैमसन की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अपने पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने जेव‍ियर बार्टलेट की गेंद पर विकेटकीपर प्रभस‍िमरन को कैच थमा दिया.

गायकवाड़ भी फ्लॉप
सिर्फ सैमसन ही नहीं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़  भी रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. राजस्थान के खिलाफ वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं पंजाब के खिलाफ 22 गेंदों पर 28 रन बनाने के बाद युजवेंद्र का शिकार बने.

आयुष म्हात्रे ने द‍िखाया दम
जहां सीनियर बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, वहीं युवा आयुष म्हात्रे  ने अपनी छाप छोड़ी है. राजस्थान के खिलाफ गोल्डन डक के बाद उन्होंने पंजाब के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 43 गेंदों में 73 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.

CSK का अगला मुकाबला RCB से
CSK अब 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी, जिसकी कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

सैमसन का RCB के खिलाफ रिकॉर्ड खास नहीं रहा है. उन्होंने 24 पारियों में 484 रन बनाए हैं, औसत 21.04 और स्ट्राइक रेट 136.33 है. हालांकि उनके नाम तीन अर्धशतक हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2018 में नाबाद 92 रन रहा था. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सैमसन इस अहम मुकाबले में अपनी फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं.

Related Posts

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

वनडे रन चेज में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में बनाई जगह

नई  दिल्ली  विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर वनडे क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581