सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक थेपला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

सर्दियों के मौसम में बाजार में रंग-बिरंगी हरी-पत्तेदार सब्जियां मिलती हैं. पालकर भी इन्हीं में से एक है. यह आयरन, फोलेट, विटामिन A, C और K जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में भी मदद मिलती है. ऐसे में आप सर्दियों के मौसम में पालक से कई टेस्टी डिश बना सकते हैं.

आज हम आपको पालक का थेपल बनाना बताएंगे. इसे गेहूं के आटे, बेसन, दही, ताजे पालक और कुछ मसालों की मदद से आसानी से तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि यह टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान है. इसे आप नाश्ते, बच्चों के टिफिन या ऑफिस लंच के लिए बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं पालक थेपला बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 कप गेहूं का आटा
1 कप बारीक कटा हुआ पालक
2 बड़े चम्मच बेसन
2 बड़े चम्मच दही
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच तिल
½ चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
2 बड़े चम्मच तेल (आटा गूंदने के लिए)
जरूरत के अनुसार तेल (थेपला सेकने के लिए)

पालक थेपला बनाते कैसे हैं?
    पालक थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन डालें. अब इसमें बारीक कटा हुआ पालक, दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और सभी सूखे मसाले मिला दें. इसके बाद तिल, अजवाइन, नमक और 2 बड़े चम्मच तेल डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत चिपचिपा. आटा तैयार होने के बाद इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
    इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. सूखा आटा लगाकर इन्हें रोटी की तरह पतला बेल लें. अब तवा गर्म करें और उस पर थेपला डाल दें. दोनों तरफ हल्का तेल लगाकर मध्यम आंच पर अच्छी तरह सेकें. जब थेपला दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें.
    बस तैयार है टेस्टी और गर्मागर्म पालक थेपला. इसे आप दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोस सकते हैं. सुबह की चाय के साथ भी इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है. सफर या ऑफिस के टिफिन में ले जाने के लिए भी बढ़िया ऑप्शन है.

 

Related Posts

सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझें चमकने वाली है किस्मत, मिल सकते हैं शुभ संकेत

सोते समय हर किसी को कोई न कोई सपना जरूर आता है. कई बार सुबह उठने के बाद भी कुछ सपने अच्छी तरह याद रहते हैं, तो कुछ थोड़ी देर…

उत्तराखंड PCS से लेकर JE तक 11 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी, जुलाई 2027 तक होंगी परीक्षाएं

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026-27 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 11 विभागों की विभिन्न परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। परीक्षाओं का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581