मुख्यमंत्री साय के जनदर्शन में पहुंचीं मार्शल आर्ट की होनहार बेटियां, साझा की उपलब्धियां

जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

सना और सानिया की खेल उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने की सराहना, आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

पढ़ाई के साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेटियां कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन

रायपुर, 
 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में नवा रायपुर से आई मार्शल आर्ट की खिलाड़ी बेटियों सना और सानिया ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों बेटियों की खेल उपलब्धियों और पढ़ाई के साथ खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

सना और सानिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे मार्शल आर्ट में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों गोल्डन कप सहित खेलो इंडिया गेम्स और दमन में आयोजित बीच गेम्स में भी हिस्सा लेकर पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने अपनी खेल उपलब्धियों और भविष्य की तैयारियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

दोनों बहनें खेल के साथ शिक्षा को भी समान महत्व दे रही हैं। सना बीकॉम और सानिया बीसीए की पढ़ाई कर रही हैं। मुख्यमंत्री साय ने उनकी इस लगन की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेल दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाकर आगे बढ़ना उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने दोनों बेटियों को अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Related Posts

प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन

रायपुर  छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय विद्यालयों में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इसका…

स्टे हटते ही ऐशबाग का आखिरी मकान भी ध्वस्त, जनता क्वार्टर की 1.73 एकड़ जमीन पर सवाल

भोपाल  ऐशबाग स्टेडियम स्थित जर्जर जनता क्वार्टर को हटाने की मुहिम शुक्रवार सुबह पूरी हो गई। हाईकोर्ट से स्थगन आदेश हटते ही प्रशासनिक अमले ने शेष बचे अंतिम मकान को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581