राज्यपाल पटेल से विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल को 77वें संविधान दिवस पर विधानसभा का प्रकाशन “विधायिनी” किया भेंट

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधानसभा पत्रिका “विधायिनी” का विशेषांक गुरूवार को लोकभवन में भेंट किया। राज्यपाल का लोकभवन पहुँच पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष ने अभिनंदन किया।

राज्यपाल पटेल को विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने बताया कि 77 वें 'संविधान दिवस' के अवसर मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा विशिष्ट पहल की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' का विशेषांक तैयार किया गया है। अंक में संविधान पर विविध आलेख तथा संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान की जानकारी संकलित की गई है। विशेषांक में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पांच विधानसभा अध्यक्षों एवं विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के प्रतिनिधियों के विशिष्ट आलेख प्रकाशित किये गए हैं।

विशेषांक में संविधान सभा में मध्यप्रदेश के वृहत्तर योगदान को रेखांकित करते हुए विशेष शोध सामग्री संकलित की गई है। मूल संविधान में समाहित 22 चित्र इस अंक को कलात्मक और संदर्भ की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। अंक में विकसित भारत 2047 में एक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए संकल्प पत्र भी दिया गया है। अंक को व्यापक प्रसार प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।

 

Related Posts

ग्राम पंचायत खुटिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन, विजेता एवं उपविजेता टीमों को किया गया सम्मानित

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत खुटिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन…

वाड्रफनगर में उप पंजीयक कार्यालय, रघुनाथनगर एवं बरतीकला में मंगल भवन और महेवा में विद्युत सब स्टेशन की घोषणा

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। करमा महोत्सव हमारी लोकआस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581